फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son Ali appeared in court for the first time after the death of mafia Atiq, property dealer had filed the case

Prayagraj : माफिया अतीक की मौत के बाद पहली बार अदालत में पेश हुआ बेटा अली, प्रापर्टी डीलर ने दर्ज कराया था केस

Thu, 14 Mar 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 11:57 AM IST
सार

मामला करेली थाने का है। दिसंबर 2021 में छह जुलाई की घटना का हवाला देते हुए जीशान ने अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसके बेटे अली अहमद, पिपरी कौशांबी के फैसल, चकिया कसारी-मसारी के असाद और आरिफ उर्फ कछोली, अमन, इमरान उर्फ गुड्डू, गोलू, फैसल के भाई मैसर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Son Ali appeared in court for the first time after the death of mafia Atiq, property dealer had filed the case
माफिया अतीक अहमद का बेटा अली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद पहली बार नैनी जेल में बंद उसका बेटा अली बुधवार को जिला अदालत में पेश हुआ। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पलास गांगुली की अदालत में पेश हुए अली को अब तक सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाता था। उमेश पाल हत्याकांड के अलावा वह करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान पर जानलेवा हमले और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में भी वह नामजद आरोपी है। अदालत ने उसकी अगली पेशी के लिए 21 मार्च की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


मामला करेली थाने का है। दिसंबर 2021 में छह जुलाई की घटना का हवाला देते हुए जीशान ने अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसके बेटे अली अहमद, पिपरी कौशांबी के फैसल, चकिया कसारी-मसारी के असाद और आरिफ उर्फ कछोली, अमन, इमरान उर्फ गुड्डू, गोलू, फैसल के भाई मैसर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में जीशान ने माफिया अतीक और उसके बेटे अली को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था।

विज्ञापन

जिस मामले में अली की बुधवार को पेशी हुई वह घटना 26 जुलाई को दोपहर की बताई जाती है। चकिया निवासी जीशान ने आरोप लगाया था कि वह अपने साथी आंचल कुमार भारतीया और नाजिम के साथ फनगांव के करीब जमीन देखने गया था। इसी दौरान एक कार से फैसल, असाद, कछोली, अमन, इमरान, गोलू सहित अन्य लोग आए और उनकी कार को घेर लिया। तभी मास्क लगा रखे एक युवक ने मारने के लिए कहा।

उसकी आवाज सुनते ही कार में सवार फैसल समेत अन्य युवक तमंचा, पिस्टल लेकर दौड़ा लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही जीशान ने साथियों के साथ केले के बाग में घुसकर जान बचाई थी। घटना के बाद वह लखनऊ चला गया था, लौटने के बाद उसने एफआईआर लिखने की तहरीर दी थी।

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के लिए हाईकोर्ट से लगाई थी गुहार

अतीक अहमद की हत्या के बाद नैनी जेल में बंद अली ने सुरक्षा बढ़ाए जाने और वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराने के की गुहार हाईकोर्ट से भी लगाई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उसे राहत नही दी थी। फिर भी अब तक उसकी पेशी एहतियातन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही कराई जाती थी, लेकिन अचानक बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अली को नैनी जेल से अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। उसे देखने के लिए लोगो का हुजूम भी उमड़ा। अदालत ने पेशी की अगली तारीख नित्य की जिसके बाद उसे फिर नैनी जेल ले जाया गया।


डिस्चार्ज अप्लीकेशन दाखिल किया

अली ने डिस्चार्ज अप्लीकेशन दाखिल किया है। इस पर 21 मार्च को सुनवाई होगी। पेशी में आए अली का लुक काफी बदला था। वह सामान्य कपड़ों में नजर आया। बताया जाता है कि वह रोजा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed