फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Solver Gang had also made a deal with five women candidates

Prayagraj News: सॉल्वर गैंग ने पांच महिला अभ्यर्थियों से भी की थी डील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Solver Gang had also made a deal with five women candidates
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान झूंसी में पकड़े गए सॉल्वर गैंग पांच महिला अभ्यर्थियों को भी नकल कराने की तैयारी में था। सरगना विजयकांत समेत गैंग के पांच सदस्यों ने इन्हें परीक्षा पास कराने के साथ-साथ भर्ती में चयनित कराने का भी ठेका लिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब पांचों के एडमिट कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झूंसी में साॅल्वर गिरोह के सदस्य दो कारों में पकड़े गए थे। इनमें से निसान मैगनाइट से पकड़े गए दो लोगों के कब्जे से कुल आठ एडमिट कार्ड बरामद हुए। इनमें से पांच महिला अभ्यर्थियों के थे। इनके नाम क्रमश: कविता सिंह, विमला, अंजली सिंह, शीलू व रोहणी देवी हैं। सूत्रों का कहना है कि नकल गिरोह के सदस्य इन पांचों अभ्यर्थियों को भी नकल कराने की तैयारी में थे। इन अभ्यर्थियों से भी उनकी डील हुई थी। फिलहाल पुलिस उन अभ्यर्थियों के बारे में और जानकारी नहीं जुटा पाई है। न ही गिरोह के सदस्यों ने उनके बारे में कुछ बताया।
विज्ञापन


जाली एडमिट कार्ड भी रखते हैं तैयार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सॉल्वर गिराेह के सदस्य ब्लूटूथ ईयर बड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने के साथ ही प्लान बी भी तैयार रखते थे। इसके तहत योजना गड़बड़ाने पर वह सॉल्वर बनकर अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठ जाते थे। दरअसल गिरोह के गिरफ्तार किए गए सरगना विजयकांत पटेल, विकास कुमार, निगम पटेल और मनीष पटेल से मूल अभ्यर्थियों के नाम वाले जाली एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। इनमें नाम तो अभ्यर्थियों का है लेकिन तस्वीर गिरोह के सदस्यों की है। पूछताछ में पुलिस को उन्होंने बताया है कि जाली एडमिट कार्ड का इस्तेमाल वह तब करते हैं जब सख्ती के चलते अभ्यर्थी ईयर बड व डिवाइस भीतर नहीं ले जा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से भाग निकले तीन सदस्य
कार्रवाई के दौरान गिरोह के तीन सदस्य पवन पटेल, जीतेंद्र व सुभाष भाग निकले। दरअसल अन्य पांच सदस्य दोनों कारों के भीतर बैठे थे जबकि यह तीनों बाहर थे। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि साॅल्वर गिराेह के फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed