फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier was helpful in exorcising the prisoner, arrested and sent to jail

बंदी को भगाने में सिपाही था मददगार, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fri, 26 Feb 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Soldier was helpful in exorcising the prisoner, arrested and sent to jail
गिरफ्तार
मुठभेड़ में घायल गैंगरेप के आरोपी गुलशन त्रिपाठी को एसआरएन अस्पताल से भगाने में सिपाही पवन कुमार मददगार था। विवेचना के दौरान इस बात का खुलासा होने पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, फरार बंदी की तलाश लगातार चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सरायअकिल में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 20 फरवरी को मुठभेड़ के दौरान आरोपी गुलशन को गिरफ्तार किया था। उसे घायल हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से 22 फरवरी की रात वह सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया था। मामले में सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पुलिस को चौंकाने वाली बात पता चली। मालूम हुआ कि घटना से कुछ देर पहले ही कौशाम्बी में तैनात सिपाही पवन कुमार अस्पताल में गुलशन से मिलने आया था। यही नहीं, उसने फोन पर उसकी किसी से बात भी कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच में यह भी बात सामने आई कि मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले पवन को कोविड ड्यूटी के लिए कुछ दिनों के लिए प्रयागराज में तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संलिप्तिता की बात सामने आने पर मुकदमे में बंदी को हिरासत से भगाने की धाराओं की बढ़ोतरी कर सिपाही पवन को आरोपी बनाया गया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश में किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, कौशाम्बी पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आरोपी सिपाही पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

तैनाती के दौरान आया था संपर्क में

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सिपाही फरार हुए बंदी गुलशन से सरायअकिल थाने में तैनाती के दौरान संपर्क में आया था। दरअसल गुलशन भी उसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मुठभेड़ में उसके घायल होकर एसआरएन अस्पताल पहुंचने की खबर मिली तो सिपाही उससे मिलने गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed