{"_id":"595aa18e4f1c1bf7228b4654","slug":"smart-city-class-in-iim-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम अहमदाबाद में स्मार्ट सिटी की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम अहमदाबाद में स्मार्ट सिटी की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना की रफ्तार धीमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी में जन सुविधाओं की बेहतरी और नगर निगम की आय बढ़ाने के उपाय जानने नगर आयुक्त अफसरों की टीम के साथ आईआईएम अहमदाबाद पहुंच गए हैं। स्मार्ट सिटी की तीन दिवसीय क्लास में अफसर एसपीवी प्रबंधन के गुर सीखेंगे।
स्मार्ट सिटी योजना में संगमनगरी का चयन होने के बाद अब प्रशासनिक अफसर एबीडी और पैन एरिया में होने वालों कार्यों के प्रस्तावों पर मंथन कर रहे हैं। अफसर इस दुविधा में हैं कि पैन एरिया में कौन से काम पहले शुरू किए जाएं। एबीडी के लिए चिह्नित सिविल लाइंस जैसे उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले से संवर चुके हैं। जन सुविधाएं कैसे बढ़ें, लोगों को उनका लाभ मिले, साथ ही नगर निगम की आय भी बढ़े। इस पर शासन की नीतियों के मुताबिक अमल किया जाएगा।
इससे पहले एसपीवी का गठन महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके चेयरमैन कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल होंगे। नोडल अफसर (सीईओ) नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया बनाए जाएंगे। साथ ही टीम में सीए, सीएस और कई विभागों के अफसर नामित किए जाएंगे। इसके लिए आईआईएम अहमदाबाद बुलाए गए हैं। वहां प्रबंधन गुरु देश भर से आए अफसरों को चार दिन कार्यशाला में प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। सीईओ को एसपीवी के गठन, संचालन के साथ प्रबंधन के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर योजनाओं में केंद्र और राज्य के अंशदान के साथ विकास कार्यों में धनराशि व्यय करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में देश भर से स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित शहरों के सीईओ के अतिरिक्त यहां से नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया और अधिशाषी अभियंता आशीष द्विवेदी शामिल होंगे।