फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Small Lohia anniversary Remembered

पुण्य तिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया

Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Small Lohia anniversary Remembered

समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि शुक्रवार को सादगी से मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और जनेश्वर मिश्र स्मारक समिति ओर जनेश्वर मिश्र स्मृति संस्थान की ओर से उन्हें याद किया गया। सपा की ओर से नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित पार्क का नामकरण ‘छोटे लोहिया’ करने की मांग की गई।

विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी शामिल हुए। उन्होंने छोटे लोहिया को समाजवादी चिंतक बताया। कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के चितरंजन मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर रामपूजन पटेल, अरुण कुमार सिंह, आरसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर सपा के पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव की अध्यक्षता में स्वर्गीय मिश्र को याद किया गया।

विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मराज पटेल ने उनके कई पुराने संस्मरण सुनाये। कार्यक्रम में विधायक सत्यवीर मुन्ना, दान बहादुर मधुर, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जनेश्वर मिश्र स्मृति संस्थान की ओर से डा. लोहिया चौराहा पर पीडी टंडन पार्क के पास एक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में संस्थान के प्रधान महासचिव विमलेश मिश्र ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, उदय प्रताप, दुर्गा प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed