फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six wedding guests injured in bee attack

Prayagraj News: मधुमक्खियों के हमले में छह बराती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six wedding guests injured in bee attack
क्षेत्र के सुल्तानपुर से शुक्रवार को बरात नैनी गई थी। शनिवार को दुल्हन की विदाई के बाद सभी बराती घर लौट रहे थे। बताया गया कि बरातियों की कार मऊआइमा के रामनगर गंसियारी गांव के पास पहुंची। तभी एक बराती ने गाड़ी रुकवा दी और नीचे उतर गया। इस दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर तक बराती के न लौटने पर अन्य साथी मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में कृष्ण कांत, मनोज कुमार, राम करन, मनोहर समेत छह लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुआल जलाकर मधुमक्खियों से लोगों को बचाया। घायल बरातियों को इलाज के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed