फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silence on the streets, the police stationed on the banks

सड़कों पर सन्नाटा, बैंकों पर तैनात रही पुलिस

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Silence on the streets, the police stationed on the banks
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 हजार और पांच सौ रुपये के नोटों पर रोक के तीसरे रोज भी शहर की सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले बेहद कम ट्रैफिक रहा। यातायात की बेहद कमी के चलते कुछ सड़कों पर तो सन्नाटा जैसा रहा। ऐसे में ट्रैफिक और थानों की पुलिस को भी सड़क से ज्यादा बैंकों पर तैनात किया गया था। बैंकों में भीड़ को संभालने के लिए तमाम दरोगा और थानेदारों के साथ सीओ और दूसरे अधिकारी भी मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन


बड़े नोटों पर पाबंदी के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए शासन स्तर से आदेश जारी किया गया था कि बृहस्पतिवार को बैंकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उम्मीद के मुताबिक गुरूवार सुबह से ही बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी जिसे संभालने के लिए पुलिस को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


दरोगा-सिपाहियों ने नोट बदलने के लिए आए लोगों को लाइन में लगाया। बैंकों में शांति-व्यवस्था के लिए थानेदार और सीओ भी मुस्तैद रहे। खुद एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस बल के  साथ कई बैंकों का निरीक्षण किया और प्रबंधकों से बात की। एसएसपी ने बैकों में ग्राहकों को भी संयम बनाए रखने की हिदायत दी। बड़े नोटों पर रोक के चलते ज्यादातर लोग पैसों की किल्लत से घर से नहीं निकले तो सड़कों पर न जाम लगा न ट्रैफिक संचालन की जरूरत पड़ी। ऐसे में पुलिस ने सारा ध्यान बैंकों पर दिया। कई बैंकों में हंगामा होने पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed