{"_id":"5f8604fc8ebc3e9ba43c032d","slug":"signature-of-hundreds-of-candidates-photo-found-wrong-uppsc-has-a-chance-to-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर, फोटो में मिली गड़बड़ी, यूपीपीएससी ने सुधार का दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर, फोटो में मिली गड़बड़ी, यूपीपीएससी ने सुधार का दिया मौका
Wed, 14 Oct 2020 11:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरने में गलती कर दी। इन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसएसी) ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक अन्य अवसर प्रदान करते हुए उन्हें अपने फोटो एवं हस्ताक्षर में सुधार का मौका दिया है।
यूपीपीएससी की ओर से पांच सितंबर को विज्ञापन जारी कर विभिन्न विभागों में 10 प्रकार के 610 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की गई थी। आवेदन करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 423 के फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं।
इस बाबत आयोग के संयुक्त सचिव बृजेंद्र कुमार द्विवेदी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर एवं फोटो त्रुटिपूर्ण हैं, उनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर तक अपने हस्ताक्षर एवं फोटो पुन: अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे नियत तिथि तक फोटो एवं हस्ताक्षर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसके बाद कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और इस संबंध में किसी प्रत्यावेदन पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

Signature of hundreds of candidates, photo found wrong, UPPSC has a chance to improve -