फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shuats Case Extension given after retirement, made an officer

शुआट्स प्रकरण: रिटायरमेंट के बाद दे दिया एक्सटेंशन, बना दिया अफसर, गिरफ्तार अशोक पर खासा मेहरबान थे लाल बंधु

Sat, 04 Feb 2023 11:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 11:03 AM IST
सार

शुआट्स में अवैध नियुक्ति मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों पर आरबी लाल समेत तीनों लाल बंधु खासे मेहरबान थे। इसका पता इसी से चलता है कि अशोक संदीप सिंह को पांच साल पहले रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन देकर मामूली कर्मचारी से अफसर बना दिया गया।

विज्ञापन
Shuats Case Extension given after retirement, made an officer
Prayagraj News : आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स में अवैध नियुक्ति मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों पर आरबी लाल समेत तीनों लाल बंधु खासे मेहरबान थे। इसका पता इसी से चलता है कि अशोक संदीप सिंह को पांच साल पहले रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन देकर मामूली कर्मचारी से अफसर बना दिया गया। उधर डॉ. सर्वजीत हर्बट भी तीनों का बेहद करीबी है। यही वजह रही कि लेक्चरर से उसे विवि के प्रो वीसी पद पर नियुक्ति दे दी गई।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों से बेहद अहम जानकारियां मिलीं। पता चला कि अशोक संस्थान में 1989 में सामान्य कर्मचारी के तौर पर तैनात हुआ। उसे ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद की जिम्मेदारी दी गई। धीरे-धीरे उसने लाल बंधुओं का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उस पर कृपा बरसने लगी। यही वजह रही कि 2017 में रिटायर होने के बाद भी संस्थान से उसकी विदाई नहीं की गई।
विज्ञापन


उसे एक्सटेंशन दे दिया गया और ऑफिस सुपरिटेंडेंट से असिस्टेंट फाइनेंस कंट्रोलर बनाकर तैनात कर दिया गया। इसी तरह डॉ. सर्वजीत भी वीसी व उनके दोनों भाइयों का बेहद करीबी माना जाता है। 1986 में वह लेक्चरर के तौर पर यूनिवर्सिटी में तैनात हुआ था। जिसके बाद हर बीतते वक्त के साथ उसका रुतबा बढ़ता ही गया। इसी वजह से प्रो वीसी जैसा अहम पद उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुड़े अफसरों का मानना है कि दोनों लाल बंधुओं के करीबी थे। ऐसे में उनसे बेहद अहम राज का खुलासा हो सकता है। यही वजह है कि दोनों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का निर्णय लिया गया है।

Shuats Case Extension given after retirement, made an officer
Prayagraj News : शुआट्स के सर्वजीत हर्बट और अशोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

एक पद, एक उम्मीदवार... और हो गई भर्ती, नियमों का बना दिया मजाक, नियमानुसार नहीं निकाला विज्ञापन

निदेशक, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग की जिस रिपोर्ट के आधार पर शुआट्स वीसी आरबी लाल समेत अन्य पर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पाया गया है कि जिन 69 पदों पर अवैध तरीके से नियुक्तियां की गईं, उनमें से कुछ ऐसे भी रहे, जिनमें एक पद पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार रहा। जिसके बाद उसकी नियुक्ति भी कर ली गई।

शुआट्स में अनियमितताओं की शिकायत पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उप्र की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए। मामला बड़े पैमाने पर राजकीय धन के दुरुपयोग का था, ऐसे में शिकायत वित्त अनुभाग तक भी पहुंची। दोनों विभागों के आदेश पर निदेशक, स्थानीय लेखा निधि परीक्षा विभाग, प्रयागराज की ओर से जांच की गई।
इसमें चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

ता चला कि नियुक्ति के लिए नियमों का मजाक बना दिया गया। मानकों को ताक पर रख दिया गया। कुछ ऐसे पद रहे जिनमें एक पद के सापेक्ष महज एक आवेदन आया। यानी एक पद पर उम्मीदवार भी एक ही रहा। इसके बाद बड़े आराम से उस उम्मीदवार की नियुक्ति कर ली गई। इस तरह से अवैध तरीके से नियुक्त किए गए अधिकारी या कर्मचारी के वेतन व भत्ते के भुगतान में राजकीय धन का दुुरुपयोग किया गया। 

जालसाजी के साथ भ्रष्टाचार अधिनियम की भी धाराएं
शुआट्स वीसी समेत अन्य आरोपियों पर दर्ज मामले में कुल आठ धाराएं लगाई गई हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के साथ आपराधिक साजिश के साथ ही भ्रष्टाचार अधिनियम के भी आरोप लगाए गए हैं।

Shuats Case Extension given after retirement, made an officer
Prayagraj News : shuats - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान में मिली वीसी की लोकेशन, टीम रवाना

शुआट्स के फरार वीसी आरबी लाल की लोकेशन राजस्थान में मिली है। जबकि उसके दोनों भाइयों सुनील बिहार लाल व विनोद बिहारी लाल के दिल्ली में मौजूद होने की खबर है। उनकी तलाश में एसटीएफ भी लग गई है। एक टीम रवाना भी कर दी गई है। उधर, पुलिस भी उनकी तलाश में लगी है। सूत्रों का कहना है कि फतेहपुर में सामूहिक धर्मांतरण मामले में शिकंजा कसने के बाद से ही लाल बंधु व उनके करीबियों ने सुरक्षित ठिकाने की तलाश शुरू कर दी थी।

रही-सही कसर अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूरी हो गई। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। सामूहिक धर्मांतरण मामले में फतेहपुर कोतवाली पुलिस की ओर से आरबी लाल, उसके भाई विनोद बी लाल के अलावा शुआट्स चांसलर जेटी ऑलिवर समेत छह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी गई है।

उधर, नैनी थाने में एक दिन पहले दर्ज दो मुकदमों में नामजदगी के बाद लाल बंधुओं की मुसीबत और बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अवैध नियुक्तियों से संबंधित मामले में उनकी गिरफ्तारी के पर्याप्त आधार हैं। यही वजह है कि उनकी तलाश जोरशोर से की जा रही है। नैनी पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि आरबी लाल की लोकेशन राजस्थान जबकि उसके दोनों भाइयों के दिल्ली में होने की खबर मिली है। इसके बाद एसटीएफ की टीम रवाना भी कर दी गई है।

आरबी लाल समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जहां-जहां भी उनके होने की संभावना है, वहां दबिश दी जा रही है। - नवेंदु सिंह, डिप्टी एसपी एसटीएफ

एक अन्य कर्मचारी को ले गई पुलिस
शुक्रवार को शुआट्स के एक अन्य कर्मचारी को हिरासत में लेने की चर्चा जोरों पर रही। सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद सादे कपड़ों में पुलिस की एक टीम विवि परिसर में पहुंची। इसके बाद अमन डेविड नाम के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। हालांकि इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed