फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shriyantra Rath Yatra reached Prayagraj, Vedic Acharyas performed puja-aarti and left for Ayodhya.

Prayagraj: राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगा 180 किलो सोने का श्रीयंत्र, अयोध्या के लिए रवाना हुई रथयात्रा

Mon, 18 Nov 2024 03:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 03:47 AM IST
सार

यह यंत्र आंध्रप्रदेश से एक विशेष रथ में यात्रा करते मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से होते हुए प्रयागराज पहुंचा है। इस रथ का स्वरूप किसी मंदिर से कम नहीं है, जिसमें श्री कांची कामकोटि पीठ का स्वरूप दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Shriyantra Rath Yatra reached Prayagraj, Vedic Acharyas performed puja-aarti and left for Ayodhya.
प्रयागराज पहुंचा श्रीयंत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

रामलला के गर्भगृह में 180 किलो सोने का प्रभु राम श्रीयंत्र स्थापित होगा। कांची मठ के धर्म प्रचारक रामचंद्रन के नेतृत्व में सोने के इस श्रीयंत्र की रथयात्रा लेकर वैदिक आचार्यों का दल रविवार को प्रयागराज पहुंचा। सोमवार को रथयात्रा अयोध्या स्थित कार सेवकपुरम पहुंचेगी।

वहां देशभर के वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में महायज्ञ के बाद इस राम श्रीयंत्र को रामलला के गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले 21 जनवरी को राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के आग्रह पर कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने रामलला की बाल स्वरूप प्रतिमा में राम बीजमंत्र के प्राण अभिसिंचित किया था।

विज्ञापन


शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र ने उसी दिन गर्भगृह में सोने का राम श्रीयंत्र स्थापित करने का संकल्प लिया था। स्वर्ण पत्तरों से मंडित श्रीयंत्र तैयार होने के बाद 17 अक्तूबर को कांची मठ से भव्य रथ पर अयोध्या के लिए यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मठ के यूपी के धर्म प्रचारक रामचंद्रन के नेतृत्व में निकाली गई राम श्रीयंत्र यात्रा को शंकराचार्य ने खुद आरती उतार कर रवाना किया था। रविवार को रथयात्रा संगम तट स्थित शंकर विमान मंडपम पहुंची।

वहां रथ की आरती उतारने के बाद राम श्रीयंत्र की सविधि मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। सुबह आठ बजे रथयात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई। रथयात्रा के संचालक रामचंद्रन बताते हैं कि इस राम श्रीयंत्र की रामलला के गर्भगृह में स्थापना के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

राम श्रीयंत्र को कार सेवकपुरम में रखकर 40 दिन तक मंत्रों से अभिसिंचित करने के लिए महायज्ञ किया जाएगा। इसमें काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज समेत अन्य जिलों से 1001 वैदिक आचार्य आमंत्रित किए गए हैं।

गोल्डन कोटिंग करने वाले विशेषज्ञों की मदद से कांची मठ की ओर से विशेष ऑर्डर पर इस श्रीराम यंत्र का निर्माण कराया गया है। विश्व में शांति और लोक मंगल की कामना से इसे कांची मठ के शंकराचार्य की ओर से रामलला के गर्भगृह में स्थापित कराया जाएगा। - रमणी शास्त्री, प्रबंधक, शंकर विमान मंडपम-कांची मठ, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed