फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shravan month 2022: On the first Monday of Sawan, the traffic system collapsed on Prayagraj-Varanasi highway.

श्रावण मास 2022 : पहले सोमवार पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 18 Jul 2022 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

आमतौर पर झूंसी से पंद्रह मिनट में शहर पहुंचने वाले लोग आज घंटों जाम के झाम में फंसे रहे। स्कूल के बच्चे रहे हों या फिर दफ्तर और दुकान जाने वाले दुकानदार, सभी जाम के झाम से कराह उठे थे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी तरीके से यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन
Shravan month 2022: On the first Monday of Sawan, the traffic system collapsed on Prayagraj-Varanasi highway.
Prayagraj News : सावन के पहले सोमवार को हाईवे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन माह में कांवड़ यात्रा के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर वन वे हुई ट्रैफिक व्यवस्था पहले सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त रही। हाईवे पर झूंसी में अंदावा तिराहे से लेकर शास्त्री पुल तक सुबह से ही भीषण जाम लग गया। तकरीबन पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर एक बजे तक हाईवे की एक लेन में दोनों ओर के वाहन रेंगते नजर आए। अंदावा तिराहे से शास्त्री पुल के पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को पसीने छूट गए।

विज्ञापन



आमतौर पर झूंसी से पंद्रह मिनट में शहर पहुंचने वाले लोग आज घंटों जाम के झाम में फंसे रहे। स्कूल के बच्चे रहे हों या फिर दफ्तर और दुकान जाने वाले दुकानदार, सभी जाम के झाम से कराह उठे थे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी तरीके से यातायात सुचारु हो सका। हालांकि शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। यातायात के साथ ही इलाकाई पुलिस को दिनभर जाम के झाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



सावन माह शुरू होने पर 14 जुलाई से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर ट्रैफिक वन वे है। भारी वाहनों और बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को शास्त्री पुल की दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। एक लेन कांवड़ियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित की गई है। दोनों ओर के वाहनों को एक लेन से गुजारे जाने से तकरीबन रोजाना जाम लग रहा है। पर सावन के पहले सोमवार पर भीषण जाम लगने से यातयात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shravan month 2022: On the first Monday of Sawan, the traffic system collapsed on Prayagraj-Varanasi highway.
Prayagraj News : हाईवे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह नौ बजे से ही हाईवे की दूसरी लेन पर भीषण जाम लग गया था। अंदावा तिराहे से शास्त्री पुल तक वाहनों की कतार लग गई। दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया था। हाईवे के तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी में वाहन में रेंगते नजर आए। लोगों को झूंसी से शहर की पंद्रह मिनट की दूरी तय करने में आज दो से तीन घंटे तक लग गए। जाम के झाम में स्कूली वाहन, बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और दुकानदार घंटों फंसे रहे।


शहर से वाराणसी की ओर जा रही एंबुलेंस झूंसी थाने के सामने घंटों जाम में फंसी रही। इसी तरीके से जीआईसी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र समीर मलिक और अब्दुल रहमान भी घंटों जाम में फंसे रहे। नई झूंसी निवासी दंपत्ति सीताराम और ऊषा देवी भी जाम के झाम से कराह उठी थीं। बताया कि आज झूंसी से शहर दारागंज पहुंचने में तकरीबन दो घंटे लग गया। इसी प्रकार पुरानी झूंसी निवासी फैसल भी घंटों जाम में फंसे रहे।


रामबाग निवासी नरेश की झूंसी में जनरल स्टोर की दुकान है। उन्हें आज भीषण जाम के कारण झूंसी पहुंचने पर डेढ़ घंटे लग गए। मीरापुर निवासी सतीशचंद्र वाजपेयी और दारागंज निवासी अश्विनी को भी सोमवार को घंटों जाम के झाम से जूझना पड़ा। इन्हें शहर से झूंसी पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई तो लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed