फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Show the impact of cash to banks to meet

बैंकों को पर्याप्त कैश मिलने का दिखा असर 

Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Show the impact of cash to banks to meet
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नोटबंदी के 40 दिन बाद आखिरकार शहरियों को बिना किसी बाधा के पैसा मिला। खास यह रहा कि आरबीआई से बैंकों को शनिवार को ही पैसा मिल गया था। इस कारण पर्याप्त कैश होने के चलते सोमवार को ग्राहकों को आसानी से पैसा मिला। लोगों को पहली बार तय 24 हजार रुपये का भुगतान किया गया। एटीएम में भी भीड़ कम रही। बैंकों से 100, 500 और दो हजार के नोट का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

एसबीआई त्रिवेणी शाखा में लोगों को बड़ी आसानी से पैसे का भुगतान किया गया। सहायक महाप्रबंधक एके गुप्ता का कहना है कि बैंक में पहले से ही पैसे को लेकर कोई परेशानी नहीं थी, अब आरबीआई की ओर से एक मुश्त कैश मिलने के बाद लोगों को आसानी से भुगतान किया गया। उन्होंने सोमवार शाम बताया कि एसबीआई के एटीएम पर बड़ी आसानी से भुगतान किया गया, शाम सात बजे तक उनके परिसर में स्थित एटीएम पर मात्र पांच लोग ही लाइन में थे। इससे लगता है कि अब पैसे को लेकर लोगाें की आशंका खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं पीएनबी की सभी शाखाओं से लोगों को 24 हजार का भुगतान किया गया, चालू खाता वालों को 50 हजार तक का भुगतान किया गया। पीएनबी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि उनके बैंक में कैश को लेकर कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पीएनबी के आधे से अधिक एटीएम सोमवार को चालू हो गए। इलाहाबाद बैंक में भी लोगों को बड़ी आसानी से भुगतान हुआ। एटीएम से भी पैसा मिला। बैंकों में 100, 500 और दो हजार केनए नोट का वितरण हुआ। नोट आने केबाद भी कुछ एटीएम से दो हजार के ही नोट निकलने केकारण लोग 100 रुपये देने वाले एटीएम की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed