फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shooter Armaan accused of Umesh Pal murder case surrendered in Sasaram court

Umesh Pal Hatyakand : उमेश पाल हत्याकांड में शूटर अरमान के सासाराम में सरेंडर की चर्चा, खोज रही थीं कई टीमें

Thu, 02 Mar 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के सीसीटीवी फुटेज में दिखे शूटरों की पहचान में अरमान का नाम सामने आया था। मूल रूप से सासाराम बिहार का रहने वाला अरमान सिविल लाइंस में रहकर काम करता था। वह अतीक के गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के संपर्क में आया।

विज्ञापन
Shooter Armaan accused of Umesh Pal murder case surrendered in Sasaram court
Prayagraj News : शूटर अरमान की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शूटर अरमान ने बिहार के सासाराम जिले में सरेंडर कर दिया। बृहस्पतिवार को देर रात इस बात की चर्चा रही। हालांकि किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की। उमेश पाल की हत्या के सीसीटीवी फुटेज में दिखे शूटरों की पहचान में अरमान का नाम सामने आया था। मूल रूप से सासाराम बिहार का रहने वाला अरमान सिविल लाइंस में रहकर काम करता था। वह अतीक के गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के संपर्क में आया। उसी के जरिए अतीक गिरोह में शामिल हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस अरमान की खोजबीन में लगी थी। आज चर्चा रही कि अरमान ने बृहस्पतिवार को सासाराम बिहार में किसी पुराने केस में सरेंडर कर दिया। हालांकि प्रयागराज के किसी भी अफसर ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

विज्ञापन



सीसीटीवी से हुई थी अरमान की पहचान
शूटर अरमान की पहचान सीसीटीवी के पड़ताल में हुई थी। घटना वाले दिन वह भी उमेश पाल पर गोलियां बरसा रहा था। इसके बाद बाइक से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था। इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई थी और उसके घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। 

विज्ञापन

13 शूटरों की अब तक हो चुकी है पहचान

उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे। धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed