फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shocked Result UP Nikay Chunav Pratapgarh Raja Bhaiya BJP got a blow in newly created seven city panchayats

UP Nikay Chunav 2023: राजा भैया के गढ़ में परिणाम ने चौंकाया, नवसृजित सात नगर पंचायतों में भाजपा को करारा झटका

Mon, 15 May 2023 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 May 2023 02:52 PM IST
सार

राजा भैया के गढ़ में परिणाम ने सबको चौंका दिया। निवर्तमान चेयरमैन समेत 225 की जमानत जब्त हो गई। अध्यक्ष पद पर 267 प्रत्याशी मैदान में थे। 42 जमानत बचाने में कामयाब रहे। नगर पालिका चुनाव परिषद बेल्हा के चुनाव में कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। 

विज्ञापन
shocked Result UP Nikay Chunav Pratapgarh Raja Bhaiya BJP got a blow in newly created seven city panchayats
सीएम योगी आदित्यनाथ और राजा भैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ में नगर निकाय चुनाव का परिणाम कई नगर पंचायतों में चौंकाने वाला रहा। एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों में कुल 267 चेयरमैन पद के प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से निवर्तमान चेयरमैन समेत 225 की जमानत जब्त हो गई। जबकि 42 प्रत्याशी इसमें कामयाब रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका चुनाव परिषद बेल्हा के चुनाव में कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। यहां दूसरे स्थान पर रहे सपा के संतोष यादव, बसपा के सादिक अली, कांग्रेस के ज्योति तिवारी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत कटरामेदनीगंज से निवर्तमान अध्यक्ष जुबैदा बेगम सपा से फिर चुनाव मैदान में उतरी थीं। इस बार उन्हें तीन अंकों में ही सिमटकर रहना पड़ा। इसके अलावा सिटी प्रतापगढ़ से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल मौर्य भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। यहां से सपा के मोहम्मद जकी जीत गए जबकि बसपा प्रत्याशी के साथ कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज में भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता, सपा व बसपा प्रत्याशी भी अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। नगर पालिका व नगर पंचायतों के 279 वार्डों के लिए 1648 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमे से केवल 521 सभासद प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा सके। 1127 सभासद प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच सकी।

नवसृजित सात नगर पंचायतों में भाजपा को मिला झटका

प्रतापगढ़ जिले में तीन साल के भीतर दस नगर पंचायतो का गठन किया गया था। निकाय चुनाव में इन नगर पंचायतो पर कब्जा करने के लिए सत्ता दल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। लगातार सांसद, विधायक समेत निकाय चुनाव के प्रभारी व संगठन के पदाधिकारी जनसंपर्क करते रहे। इसके बाद भी भाजपा को जोर का झटका लगा।

भाजपा को राजा भैया के गढ़ हीरागंज और रामगंज में ही कामयाबी मिल सकी। हीरागंज से पार्टी की प्रत्याशी सुरेखा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू को 1201 मतों से पराजित किया। रामगंज नगर पंचायत से राकेश कुमार सिंह ने सपा के घनश्याम यादव को 798 मतों से हराया। मानधाता में भाजपा व अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी इंद्रकली ने निर्दलीय प्रत्यशी मदन सिंह को 105 मतों से हराया। 

 

बाकी जगहों पर निर्दल प्रत्याशियों ने बाजी मारी। डेरवा में जनसत्ता दल के प्रत्याशी कुंवर बहादुर ने जीत हासिल की। पृथ्वीगंज में निर्दल नीलम सरोज ने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को पराजित किया। सुवंसा नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी वेद प्रकाश बिंद को जीत मिली। 


 

ढकवा में सपा के अशोक त्यागी को जीत हासिल हुई। कोहड़ौर में निर्दल शीतला प्रसाद ने बाजी मारी। वहीं कटरागुलाब सिंह में भी निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार अध्यक्ष बने। गड़वारा में भी निर्दल प्रत्याशी सीमा सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed