फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivani mantra has to be happy Brahmakumaris

ब्रह्माकुमारी शिवानी ने दिया खुश रहने का मंत्र

Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shivani mantra has to be happy Brahmakumaris
allahabad
इलाहाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी ने अपने प्रयाग प्रवास के दूसरे दिन रविवार को लोगों को खुश रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए सात्विक भोजन करना चाहिए। क्योंकि जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं वैसा ही हमारा तन-मन होता है। सामाजिक ताना-बाना कमजोर न हो इसके लिए दुआएं कमाएं। 
विज्ञापन

प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से  प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम ‘खुशियां आपके दामन में’ के तहत उन्होंने सत्कर्म के साथ धन कमाने की जरूरत बताई। कहा, किसी को दुख देकर कमाए गए धन से लक्ष्मी की कृपा हासिल नहीं होती है। पैसा आने के बावजूद मन की शांति खो जाती है। रिश्तों में टकराहट आने लगती है। इनसे बचने का एकमात्र उपाय सत्कर्म है। 
विज्ञापन

बहन शिवानी ने ध्यान करने के सरल उपाय भी सिखाए। कहा राजयोग के द्वारा मन में होने वाली हलचलों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सभागार में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी किए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति वी.के. श्रीवास्तव, मेजर जनरल एस.के. सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व विधायक प्रवीण पटेल, चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस अनिल गुप्ता, ब्रह्माकुमारी मनोरमा, सुधा, सुषमा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed