{"_id":"69241b54bc608454b707b4f7","slug":"shikshak-bharti-online-application-for-selected-candidates-of-headmaster-assistant-teacher-recruitment-2021-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shikshak Bharti : प्रधानाध्यापक-सहायक अध्यापक भर्ती 2021 के चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shikshak Bharti : प्रधानाध्यापक-सहायक अध्यापक भर्ती 2021 के चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन शुरू
Mon, 24 Nov 2025 02:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती।
- फोटो : चैटजीपीटी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत छह सिंतबर 2022 को जारी परिणाम सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 24 नवंबर को दोपहर बाद वेबसाइट से ऑॅनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के आधार पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साॅफ्टवेयर के माध्यम से सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
चयन सूची के आधार पर विद्यालय आवंटन का विकल्प 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चुना जा सकेगा। बीएसए को विद्यालय आवंटन सहित चयन सूची प्रेषित करने और सत्यापन 10 जनवरी तक कराना होगा। बीएसए की ओर से अभिलेखों का परीक्षण 11 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। संस्था के प्रबंधकों की ओर से चयन सूची 20 जनवरी तक जारी की जानी है। 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विद्यालय में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। विद्यालय में नियुक्त अभ्यर्थियों के समस्त अभिलेखों का सत्यापन कार्यभार ग्रहण करने के एक माह के भीतर होन है।
विज्ञापन
