फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shiksha Mitras will hold children's hands and show them the way.

Prayagraj News: बच्चों का हाथ थाम राह दिखाएंगे शिक्षामित्र

Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras will hold children's hands and show them the way.
मंडलायुक्त लोकेश एम ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही, मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। उन्होंने बीएसए, बीईओ और एबीएसए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि 166 विद्यालयों में बच्चों को मुख्य सड़क पार कर स्कूल जाना पड़ता है। मंडलायुक्त ने शिक्षामित्रों को बच्चों को गांव से स्कूल तक सुरक्षित लाने और छुट्टी के बाद वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। जनपद के 24 विकासखंडों में कुल 2832 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 31 विद्यालयों में पहुंच मार्ग नहीं है। 11 विद्यालयों में गड्ढों के कारण जलभराव की समस्या है। 152 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन या विद्युत व्यवस्था में दिक्कतें हैं। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को इनके समाधान के लिए पत्र भेजा। उन्होंने प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। 44 विद्यालयों के पास से हाईटेंशन तार हटाए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

184 स्कूलों में दिव्यांग शौचालय नहीं
184 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय नहीं पाए गए। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार रैंप, हैंडरेल और अलग शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिली। सफाईकर्मियों के नियमित काम न करने पर नाराजगी जताई गई। ग्राम पंचायत और नगर निगम क्षेत्रों के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन समितियों, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों के साथ दोबारा बैठकें होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टार परफॉर्मर्स बनाकर सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित होंगे और मेडल व बैज दिए जाएंगे। शारदा अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और सड़क किनारे भीख मांगने वाले बच्चों को एनजीओ के सहयोग से शिक्षा से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed