फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shardiya Navaratri: Sandhi Puja was done as per rituals, devotees worshiped the form of Goddess Chamunda.

Shardiya Navratri : विधि-विधान से हुई संधि पूजा, देवी चामुंडा के स्वरूप की भक्तों ने की आराधना

Fri, 11 Oct 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 12:06 PM IST
सार

नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों में संधि पूजा की गई। भक्तों ने दीप जलाकर महिषासुर मर्दिनी की आराधना की। भोर से ही संधि पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई। कर्नलगंज, राजरूपपुर, सिविल लाइंस, कटरा, टैगोरटाउन सहित शहर के अनेक स्थानों पर विराजित मां दुर्गा के पंडालों में संधि पूजा की गई।

विज्ञापन
shardiya Navaratri: Sandhi Puja was done as per rituals, devotees worshiped the form of Goddess Chamunda.
संधि पूजा के दौरान कर्नलगंज बारवारी में नृत्य करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों में संधि पूजा की गई। भक्तों ने दीप जलाकर महिषासुर मर्दिनी की आराधना की। भोर से ही संधि पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई। कर्नलगंज, राजरूपपुर, सिविल लाइंस, कटरा, टैगोरटाउन सहित शहर के अनेक स्थानों पर विराजित मां दुर्गा के पंडालों में संधि पूजा की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन





विज्ञापन





भक्तों के अनुसार देवी दुर्गा ने 'संधिकाल' में दो असुरों, चंदो और मुंडों का वध किया था। इसके कारण देवी का 'चामुंडा' नाम पड़ा। भक्त दीप जलाकर उनकी पूजा करते हैं। कमल और अन्य सुगंधित फूल के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जाती है।  संधि पूजा अष्टमी तिथि समाप्त होने से 24 मिनट पूर्व और नवमी तिथि शुरू होने के 24 मिनट बाद तक देवी मां चामुण्डा की पूजा की जाती है। दो घटी यानी 48 मिनट तक संधि पूजा की जाती है। इस शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा के स्वरूप देवी चामुण्डा की उपासना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed