शंकर महादेवन के कैंप में काम करने का मिलेगा मौका
इस प्रतियोगिता के विजेता को एकेडमी से जुड़ने और शंकर महादेवन से मिलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इसमें ईनामी राशि भी अधिक है। इसकी वजह से इस प्रतियोगियों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। मॉडल यूनाइटेड नेशंस की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी तर्क रखे। समारोह में दूसरे दिन एकल नाट्य प्रतियोगिता मोलोलॉग, कॉमिक यूनिवर्स, क्विज समेत कई कई आयोजन हुए।