फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sewa bharati delivered the food material to 203 families

203 परिवारों तक सेवा भारती ने पहुंचाई खाद्य सामग्री

Mon, 06 Apr 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
sewa bharati delivered the food material to 203 families
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती भी लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहा है। रविवार को सेवा भारती ने अब तक सरकारी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्र की ओर रुख किया ।इस दौरान यमुनापार के लगभग एक दर्जन गांवों में पहुंचकर 203 जरूरतमंदों परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। वितरण में लगे कार्यकर्ताओं ने महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। खाद्य सामग्री वितरण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती की स्वयं सेवकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। करछना तहसील के पिपरा गांव में एक दिव्यांग 'पारे 'को जब सेवा भारती ने 15 दिन की खाद्य सामग्री दी तो खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
विज्ञापन

प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुरारजी त्रिपाठी के अनुसार यमुनापार के करछना तहसील के घोड़े डीह ग्राम सभा में 41 परिवारों को ,करछना ब्लॉक में 14 परिवार ,गांधी गांव में 15 परिवार, मझुआ में 25 ,वेदों में 39, पिपरावं के भटौली गांव में 14, वसही गांव में 40, गडैला गांव में 15 परिवारों को खाद्य सामग्री दी गई । इसमें आटा, चावल, दाल ,नमक, मसाला, तेल ,आलू आदि दिया गया। वितरण कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय ,सेवा भारती के अध्यक्ष सुजीत सिंह , जिला पंचायत सदस्य कुलदीप तिवारी, राजेश पटेल ,अशोक यादव ,अजय सिंह आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed