फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven people harassment a class 4 student, case filed against eight including her friend

Prayagraj : कक्षा चार की छात्रा के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सहेली सहित आठ पर मुकदमा

Wed, 07 May 2025 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 May 2025 02:26 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाने के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा के साथ दो मई को सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सोमवार देर रात पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Seven people harassment a class 4 student, case filed against eight including her friend
दुष्कर्म - फोटो : freepik

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाने के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा के साथ दो मई को सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सोमवार देर रात पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मां का आरोप है कि पहले उसे जांच के नाम पर टरकाया गया।

विज्ञापन

मां के अनुसार उसकी बेटी दो मई की सुबह किसी काम से निकली थी। रास्ते में उसकी सहेली मिल गई तो वह दोनों बात करते हुए सहेली के घर चली गई। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि सहेली के घर पहुंचते ही उसे कमरे में बंद कर दिया गया, जहां पहले से बैठे सात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आधी रात को उसे बेहोशी की हालत में घर से कुछ दूर पर फेंक दिया। बेटी किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उन्हें तीन दिन तक थाने के चक्कर लगवाती रही। सोमवार रात पुलिस ने मामले में उसकी सहेली समेत अतीक यादव, राम यादव, राम लखन, शत्रुघ्न और तीन अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची का बयान लिया जा चुका है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। - वरुण कुमार, एसीपी करछना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed