{"_id":"5f6e512446ed287cb005df8e","slug":"seven-indonesian-jamati-released-from-naini-jail-after-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद नैनी जेल से रिहा हुए सात इंडोनेशियाई जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बाद नैनी जेल से रिहा हुए सात इंडोनेशियाई जमाती
Sat, 26 Sep 2020 11:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
जमाती
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन से लौटे सात विदेशी जमातियों को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। उनके विरुद्ध संक्रमण फैलाने व बीजा नियमों का पालन न करने का आरोप था। गत 21 अप्रैल को जेल को सभी जमातियों को शाहगंज और करेली से हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। इसमें सभी 14 भारतीयों की जमानत पूर्व में ही हो चुकी थी।
न्यायालय के बंद रहने के कारण सात इंडोनेशियाई जमातियों को शुक्रवार को रिहा किया गया। रिहा होने वाले इंडोनेशियाई नागरिकों में इदरस उमर, एडीई कुस्तीवा, समसुल हदी, इमाम सैफी सरनु, सातजु जोइसोनो बेेडजो, हेंडर सिंबालो, डेडिक इसकंदर हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी विदेशियों को जेल प्रशासन द्वारा उनके अधिवक्ता एसए नसीम की सुपुर्दगी में दिया गया। शुक्रवार को नैनी सेंट्रल जेल से रिहाई के समय एलआईयू के अधिकारी भी मौजूद थे।