{"_id":"6065985f98c5ee79af1c4c09","slug":"seven-died-due-to-consumption-of-poisonous-liquor-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात
Thu, 01 Apr 2021 03:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर के कटरिया गांव में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। बुधवार रात में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी के साथ जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। अभी भी कुछ लोगों की हालत गंभीर हो गई है। मालूम हो कि लोगों की मौत की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को आनन-फानन गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने लेखपाल तो एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। मौके पर पहुंचे एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने मातहतों की क्लास लगाई थी। छानबीन में यह बात सामने आई है कि प्रधान पद के दावेदार ने इन लोगों को शराब पिलाई थी। एक प्रधान पद के दावेदार को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन