फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven accused, including a constable, sent to jail in the murder case of a youth.

Prayagraj News: युवक की हत्या मामले में सिपाही सहित सात आरोपी गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Seven accused, including a constable, sent to jail in the murder case of a youth.
थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में बृहस्पतिवार रात को पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने पर गांव के ही राजेश कुमार निषाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। राजेश की हत्या के बाद आक्रोशित परिवार व गांव वालों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी बनाए गए सिपाही सहित एक दर्जन लोगों गिरफ्तार किया था। साथ ही मृतक के भाई की शिकायत पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को नैनी पुलिस ने सिपाही सहित सात का चालान कोर्ट भेज दिया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

नैनी पुलिस ने शनिवार का मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए सिपाही सुनील कुमार कनौजिया, उसके पिता फूलचंद्र, अंकित, रतन कनौजिया, बंटी, अभिषेक उर्फ राहुल, राजेश कनौजिया सभी निवासी मड़ौका को गिरफ्तार किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या में प्रयुक्त सरिया भी पुलिस ने बरामद करते हुए अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

--------------------
अन्य आरोपियों की तलाश में बनाई गई हैं चार टीमें
राजेश कुमार निषाद की हत्या के मामले में मृतक के भाई शेखर निषाद की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार कनौजिया, फूलचंद्र, अंकित कनौजिया, चंदन कनौजिया, बब्लू कनौजिया, जितेंद्र कनौजिया उर्फ भोखई, रतन कनौजिया, नीरज, मिथुन, राहुल, राजेश कनौजिया, बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें बनाई गई है। इसमें दो टीम नैनी पुलिस की है। वहीं एक टीम सर्विलांस और एक टीम एसओजी की बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जालौन, मऊ, बनारस में दबिश दी जा रही है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed