फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Serious side effects of micro plastic started appearing on the human body

शोध : मानव शरीर पर दिखने लगे माइक्रो प्लास्टिक के गंभीर दुष्परिणाम, डॉ. अजय ने अपने शोध में जताया था अंदेशा

Mon, 24 Jun 2024 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
Serious side effects of micro plastic started appearing on the human body
पद्मश्री डॉ.अजय कुमार सोनकर, वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ वर्षों पहले विश्व विख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. अजय कुमार सोनकर ने माइक्रोप्लास्टिक पर किए शोध के आधार पर जिस खतरे का अंदेशा जताया था, उसके दुष्परिणाम अब दिखने लगे हैं। इधर कुछ समय से दुनिया भर से रिपोर्ट आ रही है कि मानव हृदय में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया तो कभी मानव की यकृत में प्लास्टिक की मौजूदगी दर्ज हुई। एक और चौंकाने वाली खोज में वैज्ञानिकों को पहली बार युवाओं के लिंग में माइक्रोप्लास्टिक मिला है।
विज्ञापन


इन सूक्ष्म कणों के प्रसार और स्वास्थ्य पर उनके गंभीर दुष्परिणाम को लेकर चिंताएं अचानक बढ़ गई हैं। डॉ. अजय कुमार सोनकर के अनुसार हाल ही में प्रकाशित अध्ययन में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा मानव अंडकोष में माइक्रोप्लास्टिक पाए जाने के लगभग एक महीने बाद यह नया मामला प्रकाश में आया है। 19 जून को योर सेक्सुअल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ईडी) के इलाज के लिए सर्जरी करवाने वाले छह पुरुषों के लिंग के ऊतकों में सात अलग-अलग प्रकार के माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं।
विज्ञापन

गहन अध्ययन से सूक्ष्ण कणों का पता चला

मियामी विश्वविद्यालय, कोलोराडो विश्वविद्यालय और जर्मनी में शोध संस्थान हेल्महोल्ट्ज-जेंट्रम हियरॉन के वैज्ञानिकों ने पाया है कि सात विभिन्न प्रकार के माइक्रोप्लास्टिक्स में से पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) (47.8 प्रतिशत) और पॉली प्रोपाइलीन (पीपी) (34.7 प्रतिशत) सबसे अधिक मात्रा में थे। छह व्यक्तियों से एकत्र किए गए लिंग ऊतक के नमूनों का विश्लेषण लेजर डायरेक्ट इंफ्रारेड माइक्रो स्पेक्ट्रोस्कोपी नामक तकनीक के उपयोग से किया गया था।

अंडमान में अपने वैज्ञानिक शोधकार्य में लगे डाॅ. अजय ने 2019 में प्रयागराज में टिस्यू कल्चर की एक आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करके कोशिकीय जीव विज्ञान पर शोध की शुरुआत की थी। अपने प्रयोगों के दौरान अंडमान के समुद्री सीप से लाए गए मेंटल टिस्यू में अचानक एक दिन माइक्रान साइज के कुछ अज्ञात कण दिखाई दिए, जिनकी आकृति अप्राकृतिक ज्यामितीय की थी। गहन अध्ययन से पता चला कि ये प्लास्टिक के सूक्ष्म कण थे।

समुद्र, नदी, तालाब सभी जल में सूक्ष्म कण

डाॅ. अजय ने बताया कि इस घटना ने उन्हें गहन चिंता में डाल दिया, क्योंकि टिस्यू में कुछ भी खून से ही पहुंच सकता है और खून में भोजन से। सीप का मुख्य भोजन समुद्री शैवाल होता है जो भोजन शृंखला का प्रथम पायदान है। अब प्रश्न ये था कि क्या माइक्रो प्लास्टिक हमारी भोजन शृंखला में प्रवेश कर गया है? इसके बाद समुद्र, नदी, तालाब, बोरवेल सहित तमाम जल स्रोतों से इकट्ठा किए गए नमूनों की जांच में पता चला कि हर जल में प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों की मौजूदगी थी।

तब से लगातार डाॅ. अजय तमाम अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्र पत्रिकाओं के साथ अपने शोध को साझा करते आ रहे हैं। जिनमें इन्होंने बताया कि किस प्रकार मानव सहित अन्य जीवों और वनस्पतियों में माइक्रोप्लास्टिक पहुंच रहा है। हमारे सांस लेने वाली वायु, पीने वाले जल और हमारे भोजन की थाली में ये प्लास्टिक के कण पहुंच गए हैं। ये कण इतने बारीक हैं कि वाष्पीकरण से बादलों में पहुंच जाते हैं और बारिश के द्वारा धरती के सुदूर ग्लैशियर, जंगल, पहाड़ सहित पृथ्वी के पोर-पोर में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

खून के जरिये हर अंग तक पहुंच रहे माइक्रो प्लास्टिक

मनुष्यों के हृदय, यकृत, गुर्दे और अब युवा पुरुषों के जनन अंगों में माइक्रो प्लास्टिक पाए जाने पर डाॅ. अजय ने कहा कि हमारे शरीर के हर अंग में रक्त का प्रवाह होता है। ये प्लास्टिक हमारे भोजन से हमारे खून में पहुंचे गया है तो तमाम अंगों में इसका मिलना कोई हैरत की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed