फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sensation due to finding remains of cow in Jhunsi

Prayagraj News: झूंसी में गोवंश का अवशेष पाए जाने से सनसनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding remains of cow in Jhunsi
थाना क्षेत्र के मलावा बुजुर्ग गांव में रहिमापुर पुलिस चौकी के बगल से जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार की सुबह गोवंश का क्षत-विक्षत अवशेष पाए जाने से खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर विहिप एवं बजरंग दल के सह गौरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक वहां पर गोवंश के कई जगहों पर अवशेष पड़े थे। साथ ही एक प्रतिबंधित पशु भी वहां कटने के लिए बिजली के पोल में बांधी गई थी। काफी पता करने पर भी पशु मालिक की जानकारी नहीं मिली तो उसे पास के गो आश्रय स्थल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पीआरवी के साथ ही झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में विहिप के सह गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि, देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। बतादें कि थाना क्षेत्र का मलावां गांव पिछले कई दशक से प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस बिक्री के लिए कुख्यात रहा है। इस बारे में चौकी इंचार्ज रहिमापुर जयराम सरोज का कहना है कि ऐसी आशंका है कि जो अवशेष पाया गया है वह किसी मृत बछड़े का था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed