फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior clerk of Tehsil who had gone for duty died under suspicious circumstances

Prayagraj News: ड्यूटी को निकले तहसील के वरिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Senior clerk of Tehsil who had gone for duty died under suspicious circumstances
घर से ड्यूटी के लिए निकले तहसील के वरिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों ने स्थानीय गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी धालेंद्र कुमार सरोज (40) बांदा जनपद के पैलानी तहसील में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह अपने घर छुट्टी पर आए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को भारी बारिश के बीच वह घर से प्रात: दस बजे ड्यूटी के लिए निकले तो उनके बेटे विपिन ने उन्हें लखनऊ नेशनल हाईवे पर बस पर बैठाया था। बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे फाफामऊ रेलवे स्टेशन से किसी यात्री ने तहसील कर्मी के मोबाइल से घर सूचना दी कि वह बीमार हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें फाफामऊ के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया। जहां मंगलवार की भोर में तहसील कर्मी की मौत हो गई। फिलहाल तहसील कर्मी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed