फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sena deomolished illegal constructions at New cantt area

आफिसर लाइन में सेना ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Fri, 29 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sena deomolished illegal constructions at New cantt area
Sena deomolished illegal constructions at New cantt area - फोटो : CITY DESK
लोगों की गुजारिश पर सेना ने 15 दिसंबर तक खुद ही अवैध कब्जा हटाने की मोहलत
विज्ञापन

कहार गल्ला में शौचालय छोड़ ध्वस्त किए वर्षों पुराने अवैध निर्माण
प्रयागराज। न्यू कैंट स्थित ऑफिसर लाइन बृहस्पतिवार को सेना ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों पुराने दर्जन भर से ज्यादा निर्माण ध्वस्त किए। अभियान चलाने के पूर्व सेना द्वारा पिछले सप्ताह ही वहां अवैध निर्माण कर रह रहे लोगों को बता दिया गया था कि वह 26 नवंबर तक अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा उसके बाद सेना अभियान चलाकर अवैध कब्जों को खुद ही ध्वस्त करेगी।
सुबह न्यू कैंट स्थित ऑफिसर लाइन पर सेना अपने पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची। सेना के साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान एक-एक करके अवैध कब्जों को गिराने का काम शुरू हुआ। सेना के तेवर देख कुछ निर्माण लोगों ने खुद ही तोड़ दिए। सेना अफसरों का कहना है कि ऑफिसर लाइन में सौ से ज्यादा अवैध निर्माण है। सेना की कार्रवाई के दौरान लोगों ने वरिष्ठ अफसरों से गुजारिश कर 15 दिसंबर तक तक समय मांगा।
विज्ञापन

कहा गया कि 15 दिसंबर तक अवैध निर्माण लोग खुद ही हटा देंगे। लोगों की गुजारिश के बाद सेना ने अपना अभियान बीच में ही स्थगित कर दिया। इसके पूर्व कहार गल्ला में बने भी अवैध कब्जे सेना ने हटाए। यहां सेना के ए वन लैंड में कई अवैध निर्माण थे। सेना ने सभी अवैध कब्जे हटाने के साथ वहां बने शौचालयों को छोड़ दिया। सेना अफसरों ने बताया कि सेना वहां खुद शौचालय बनाएगी। इसके बाद अवैध शौचालयों को ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान छावनी परिषद की जमीन पर बने किसी भी निर्माण को सेना ने नहीं छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed