{"_id":"6318c0bb13dd9e2bb364a875","slug":"self-cognizance-taken-on-increasing-incidents-of-fire-in-other-places-including-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : सरकारी सहित अन्य स्थानों में आग की बढ़ती घटनाओं पर लिया स्वत:संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : सरकारी सहित अन्य स्थानों में आग की बढ़ती घटनाओं पर लिया स्वत:संज्ञान
Wed, 07 Sep 2022 09:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:33 PM IST
सार
मुख्य न्यायमूर्ति की अगुवाई वाली खंडपीठ ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता केआर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सक्सेना तथा आशीष सिंह को याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि पर सहयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज स्थित महाधिवक्ता कार्यालय सहित मेडिकल कॉलेज प्रयागराज तथा अन्य सरकारी, गैर सरकारी भवनों में बढ़ रही आग लगने की घटनाओं पर बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका कायम की। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने समाचार पत्रों में प्रकाशित आग लगने की बढ़ रही घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायमूर्ति की अगुवाई वाली खंडपीठ ने मुख्य स्थायी अधिवक्ता केआर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सक्सेना तथा आशीष सिंह को याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। कोर्ट का कहना था कि आग लगने की बढ़ रहीं घटनाएं चिंताजनक है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी तह में जाना जरूरी है तभी इसका निदान संभव हो सकेगा। कोर्ट ने कायम जनहित याचिका पर 21 सितंबर को सुनवाई करने का निर्देश देते हुए अधिवक्ताओं से उस दिन मामले पर अपना पक्ष रखते हुए अदालत का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
कोर्ट का कहना था अभी हाल ही में महाधिवक्ता कार्यालय में भयंकर आग लगी, जिससे सरकारी रिकॉर्ड जल गए। इसमें काफी नुकसान हुआ। मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के ऑपरेशन थिएटर में भी हाल ही में आग लगी जिसमें नुकसान हुआ। कहीं न कहीं व्यवस्था में चूक है, जिसका निदान जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन