फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ में कुछ इस अंदाज में निकली किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा, देखें रोचक तस्वीरें

Sun, 06 Jan 2019 07:54 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शशांक गौर Updated Sun, 06 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
See Pictures of kinnar akhada devatva yatra in kumbha 2019
kumbh 2019
किन्नर अखाडे की देवत्व यात्रा (पेशवाई) धूमधाम से रविवार को रामभवन चौराहे से शुरु हुई। अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने रामभवन चौराहे पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के हर-हर महादेव और भगवान श्रीराम के जयकारे के साथ शुरू की गई। 


 
See Pictures of kinnar akhada devatva yatra in kumbha 2019
kumbh 2019
सबसे आगे बग्घी पर भगवान महाकाल की सवारी चल रही थी तो पीछे-पीछे सजे हुए ऊंट पर किन्नर अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी अखाड़े के अन्य संत-महात्माओं के साथ घोड़े, बग्घी सहित अन्य वाहनों में चलते हुए लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे। 

 
See Pictures of kinnar akhada devatva yatra in kumbha 2019
kumbh 2019
इस दौरान आकर्षक झाकियां, शिव डमरू और बैण्ड बाजे भी बज रहे थे। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का पूजन कर कुंभ मेलाक्षेत्र के सेक्टर-12 में लगे शिविर के लिए प्रस्थान किया। शिविर मे पहुंचने पर सभी का भव्य स्वागत हुआ। अंत मे सभी ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed