फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: साधु-संतों के लिए फाइव स्टार झोपड़ियों का निर्माण, तस्वीरों में देखें निराले ठाट बाट 

Sat, 05 Jan 2019 10:51 PM IST
देव कश्यप अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Jan 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Build luxurious cottage with Five Star facilities for sadhu-saints in Kumbh 2019
Five Star Cottage

कुंभ में साधु-संतों के शाही ठाट-बाट भी देखने को मिलेंगे। हाथ में त्रिशूल, माथे पर त्रिपुंड, शरीर पर भस्मी, गले में रुद्राक्ष- तुलसी और स्फटिक की मालाएं धारण करने वाले संतों की एक अलग चकाचौंध भरी दुनिया नजर आएगी। शिविरों में धूनी रमाने वाले नागा संन्यासियों, उदासियों, बैरागियों के बीच कुछ संत संत फाइव स्टार सुविधा वाले कॉटेज में भक्तों दर्शन देंगे। इन संतों की झोपड़ियों में वह सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो फाइव स्टार सुविधा वाले होटलों में उपलब्ध होती हैं। श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़े में ऐसे दर्जन भर लग्जरी कॉटेज जल्द तैयार हो जाएंगे।

Build luxurious cottage with Five Star facilities for sadhu-saints in Kumbh 2019
Five Star Cottage

गंगा पार सेक्टर-16 में बसे अखाड़ों शिविरों में इस बार तपस्वी संतों के रहन-सहन के निराले अंदाज विश्व भर से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं, विदेशी अतिथियों, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। संतों के लिए शाही ठाट बाट वाले कॉटेज की सुविधा देने में श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़े ने सबको पीछे छोड़ दिया है। इस शिविर में शंभू पंच अग्नि अखाड़े के सभापति के अलावा सचिव तपोनिष्ठ अग्निहोत्री महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी के लिए तीन लग्जरी कॉटेज बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा शीर्ष संतों-पदाधिकारियों के लिए भी गुजरात की कंपनी कॉटेज का निर्माण करा रही है। अखाड़े के सभापति स्वामी मुक्तानंद महाराज ने लग्जरी कॉटेज निर्माण का ठेका जूनागढ़ की कंपनी विराट फैब्रीकेशन को दिया है। इस कंपनी के निदेशक इमरान खान अपने कारीगरों के साथ कॉटेज निर्माण के लिए कैंप कर रहे हैं।

Build luxurious cottage with Five Star facilities for sadhu-saints in Kumbh 2019
tent city in kumbh

खान के मुताबिक अग्नि अखाड़े के अलावा जूना अखाड़े के शिविर में भी एक कॉटेज बनाने का आर्डर उनको मिला है। फिलहाल अग्नि अखाड़े के शिविर मेंफाइवर और सीमेंटेड शीट से कॉटेज बनाए जा रहे हैं। इसकी फर्श पर टाइल्स लगाई जा रही है। इसके बाथरूम किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होंगे। इसमें ब्लोवर, गिजर के अलावा अन्य सुविधाएं रहेंगी। ड्राइंग रूम की भव्यता देखते बनेगी। इसमें ब्रांडेड डबल बेड के अलावा सोफा, टेबल, कुर्सियां और मेजें सजाई जाएंगी। बाहर ध्यान, जप, तप के लिए खूबसूरत लॉन भी होगी। इस लॉन में गेंदा, गुलाब व कई तरह के देसी-विदेशी फूलों के गमले सजाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Build luxurious cottage with Five Star facilities for sadhu-saints in Kumbh 2019
Swami muktanand

स्वामी मुक्तानंद महाराज, सभापति, श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा का कहना है कि, हमने अपने अखाड़े के संतों को उच्च कोटि की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार से किसी तरह की सुविधा नहीं ली गई है। लग्जरी कॉटेज अखाड़े की ओर से ही बनवाए जा रहे हैं, ताकि संत कुंभ में सनातन संस्कृति पर निर्विघ्न रूप से मनन-चिंतन कर सकें।
 

विज्ञापन
Build luxurious cottage with Five Star facilities for sadhu-saints in Kumbh 2019
peshwai - फोटो : अमर उजाला
महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, सचिव शंभू पंच अग्नि अखाड़ा ने बताया कि, शंभू पंच अग्नि अखाड़े के शिविर से देश-दुनिया के भक्तों को संस्कृति-संस्कार और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया जाएगा। पहली बार यहां संतों के लिए विशेष कॉटेज का निर्माण कराया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed