{"_id":"6a4d62ff8b75ce37980d1950","slug":"scuffle-with-police-team-that-arrived-to-apprehend-chain-snatching-accused-allahabad-news-c-407-1-nan1015-17011-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस टीम के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस टीम के साथ हाथापाई
Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बरांव गांव में मंगलवार सुबह चेन स्नेचिंग के एक आरोपी को पकड़ने आई मध्य प्रदेश और करछना पुलिस के साथ महिलाओं ने हाथापाई की। लोगों की भारी भीड़ के बीच आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। सूचना पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और आरोपी की तलाश में दबिश दी।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुछ दिन पहले जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान कई लोगों के गले से चेन चोरी हो गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जांच में करछना थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी संजय उर्फ अजय सोनकर पुत्र केवला प्रसाद का नाम भी घटना में शामिल होने की बात कही गई।
इसी सूचना के आधार पर गुना पुलिस मंगलवार सुबह करीब नौ बजे करछना पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने बरांव गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस के कुछ जवान सादे कपड़ों में थे।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी, तभी उसे शक हो गया और वह भागने लगा। एक पुलिसकर्मी ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगीं। धक्का-मुक्की के बीच महिलाओं ने आरोपी को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही करछना समेत आसपास के थानों की पुलिस गांव पहुंची और आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।