फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School tanker vehicle collision killed , 15 children injured

स्कूली वाहन में टैंकर ने मारी टक्कर, 15 बच्चे जख्मी

Wed, 02 Sep 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
School tanker vehicle collision killed , 15 children injured
हंडिया (इलाहाबाद)। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के वाहन में फोरलेन हाईवे पर हंडिया इलाके में गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। बच्चे लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने घायल ड्राइवर और बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पांच बच्चों को हालत गंभीर होने के कारण शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर पाकर उनके परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। गैस टैंकर को पकड़कर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हंडिया में मरदापुर सुजौला स्थित केपी टीएस पब्लिक स्कूल में इलाके के कई गांव और कस्बे से लड़के-लड़कियां पढ़ने जाते हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद बस, टेंपो, वैन में बच्चे घर को रवाना हुए। इन्ही वाहनों में शामिल एक अप्पे में ड्राइवर धीरज मिश्रा 15 बचों को लेकर वहां से चला। अप्पे में ज्यादातर बच्चे कुसारी गांव के थे। ऐसे में ड्राइवर धीरज को पहले नजदीकी कुसारी गांव जाना चाहिए था मगर वह स्कूल से करीब एक किलोमीटर आगे आकर फोरलेन बाइपास हाईवे पर गलत लेन पर गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन


वैन टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी कि तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे गैस टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ड्राइवर और सभी बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो वे गाड़ियां रोककर वहां पहुंच गए। खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची। सभी बच्चों और ड्राइवर को दूसरी गाड़ी से पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर जख्मी पांच बच्चों यूकेजी के छात्र पांच वर्षीय अनमोल, कक्षा एक कीछात्रा साक्षी, कक्षा तीन की छात्रा 12 वर्षीय अलका, कक्षा एक के छात्र सात वर्षीय अभिषेक और छह वर्षीय अमित को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी दस बच्चों विशाल (5), शिवराज (6), उसी बहन अंजली यादव (8), शिवानी (6), अंजली गुप्ता (7), शिवम (7), अवधेश (12), अंशू गुप्ता (5),  मोरिया (6), शिल्पा यादव (6) को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सभी बच्चों के परिवार के लोग भी रोते-कलपते अस्पताल पहुंच गए। इसमें ज्यादातर बच्चे कुसारी गांव के हैं. कुछ बच्चे चक अब्दुल्ला काजीपुर और वासुपर के हैं। एसडीएम हंडिया एके सिंह ने भी अस्पताल जाकर घायल बच्चों को देखा। साथ ही डॉक्टरों को बच्चे की बेहतर देखभाल और इलाज की हिदायत दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले गैस टैंकर को पकड़कर सीज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि देर रात तक किसी ने हादसे में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed