फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scholarship of Rs 35 lakh will be given to children of Kayastha family

Prayagraj News: कायस्थ परिवार के बच्चों को दी जाएगी 35 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Scholarship of Rs 35 lakh will be given to children of Kayastha family
गरीब कायस्थ परिवार के बच्चों और मेधावी कायस्थ विद्यार्थियाें को तकरीबन 35 लाख रुपये छात्रवृत्ति के रूप में वितरित किए जाएंगे। रविवार को हुई विशेश्वर बक्स सिंह कायस्थ स्कॉलरशिप ट्रस्ट, सीतापुर इलाहाबाद की बैठक में छात्रवृत्ति के लिए यह बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी) ट्रस्ट की बैठक में तकरीबन 85 लाख रुपये के बजट पर मुहर लगाई गई। कायस्थ स्कॉलरशिप ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के नए अध्यक्ष और एक सदस्य का चुनाव भी किया जाना था। कार्यकारिणी में 11 सदस्य होते हैं। कुछ दिनों पूर्व एक सदस्य का निधन हो जाने पर पद खाली हो गया था।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप ट्रस्ट के अब तक अध्यक्ष एवं मेंबर इंचार्ज रहे चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने नए अध्यक्ष के रूप में केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हालांकि, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह पूर्व की भांति मेंबर इंचार्ज के रूप में स्कॉलरशिप ट्रस्ट की कार्यकारिणी में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रस्ट के सदस्य पद के लिए विनायक नाथ सिंह को चुना गया। ट्रस्ट के सदस्य का चुनाव होता है लेकिन सदस्य पद के लिए केवल विनायक नाथ सिंह ने ही नामांकन किया था, सो वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ट्रस्ट के मेंबर इंचार्ज चौधरी जितेंद्र नाथ ने बताया कि कायस्थ स्कॉलरशिप ट्रस्ट के माध्यम से प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति वितरित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed