फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples

Sawan Somvar : दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार, कांवड़ियों ने भी किया जलाभिषेक

Mon, 29 Jul 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 12:43 PM IST
सार

मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अरैल में सोमेश्वर महादेव, फाफामऊ में पड़िला महादेव, शिवकुटी में शिवकोटि कचहरी मंदिर के अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर में मंगला आरती के बाद ही मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। गंगा जल, दूध, बेलपत्र, फूल-माला, भांग, धतूरा और मिष्ठान आदि का अर्पण किया गया।

विज्ञापन






विज्ञापन








बाबा को जलाभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। घरों में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक करने के साथ ही मंदिरों में भी अभिषेक करने वालों की संख्या काफी अधिक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अरैल में सोमेश्वर महादेव, फाफामऊ में पड़िला महादेव, शिवकुटी में शिवकोटि कचहरी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, कटघर में भोले गिरि महादेव, ललितेश्वर महादेव मंदिर के अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples
श्री मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
हर-हर महादेव के उद्षोघ से पूरा वातावरण शिव मय हो गया। संगम और दारागंज गंगा घाट से जल भरकर कांवड़ियों ने भगवान भूत भावन महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। 

Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples
मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस के अलावा दारागंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, सुलेमसराय, धूमनगंज, कालिंदीपुर, कटरा, चौक, जीरो रोड, जॉनसेनगंज, राजापुर, राजरूपुर, झलवा, फाफामऊ, नैनी, झूंसी आदि इलाकों में सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। 

Sawan Somvar: On the second Monday, long queues of devotees formed in Shiva temples
कटघर स्थित शिव मंदिर में पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों के बाहर फूल-माला की दुकानों पर भारी भीड़ रही। भगवान शिव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed