{"_id":"6a4185f8ee84f776160de445","slug":"satya-prakash-malviya-is-a-source-of-inspiration-for-the-youth-anugrah-narayan-allahabad-news-c-3-ald1034-916876-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं सत्य प्रकाश मालवीय : अनुग्रह नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं सत्य प्रकाश मालवीय : अनुग्रह नारायण
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय की जयंती पर मौजूद लोग। संवाद
अखिल भारतीय मालवीय सभा की ओर से रविवार को भारतीय पुस्तकालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण ने कहा कि सत्य प्रकाश मालवीय की सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
सभा के वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार मालवीय ने कहा कि सत्य प्रकाश मालवीय संतस्वभाव, दयालु और समाजसेवा को जीवन का धर्म मानने वाले व्यक्तित्व थे। इस दौरान रोहित मालवीय के संकलन संस्कार संस्करण का अतिथियों ने विमोचन किया।
भव्या मालवीय ने गणेश वंदना तथा सृष्टि मालवीय और श्रेष्ठा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रामजी केसरवानी, सुनीता चोपड़ा, अमिताभ टंडन, निखिल पांडेय और स्वतंत्र देव पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन मृदुल मालवीय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रखर मालवीय ने दिया। इस दौरान अशोक कुमार मालवीय, ज्योति दुबे, पूनम मालवीय, डॉ. अन्नपूर्णा मालवीय, सौरभ मालवीय, गोपाल मालवीय, रोहित मालवीय आदि रहे।