फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sarasham purse snatched from woman manager of bank in Prayagraj, police is stationed at the crossroads

प्रयागराज में बैंक की महिला मैनेजर से सरेशाम पर्स छिनैती, चौराहे पर तैनात रहती है पुलिस

Thu, 19 Aug 2021 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 09:25 PM IST
सार

  • कोतवाली में घटना, जरूरी दस्तावेजों के साथ ही पंाच हजार नगद भी थे पर्स में

विज्ञापन
Sarasham purse snatched from woman manager of bank in Prayagraj, police is stationed at the crossroads
prayagraj news : छिनैती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों ने एसबीआई की मैनेजर रूबी सिंह का पर्स छीन लिया। घटना मेडिकल चौराहे के पास तब हुई जब वह ड्यूटी कर नैनी से घर लौट रही थीं। पर्स में पांच हजार नगदी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन घंटों छानबीन के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं हासिल कर पाई।
विज्ञापन


रूबी गुप्ता(30) पत्नी विशाल केशरी मिंटो रोड स्थित अपार्टमेंट में रहती हैं। वह नैनी में एसबीआई की एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट स्थित शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात नौ बजे के करीब वह मेडिकल चौराहे के पास पहुंची थीं कि तभी बाइकसवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। जब तक वह शोर मचातीं, बदमाश हनुमान मंदिर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन लुटेरों को पकड़ पाने में नाकाम रही। जिसके बाद भुक्तभोगी ने कोतवाली थाने में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि पर्स में पांच हजार नकद के अलावा एटीएम, बैंक की चाबी, दो मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर तैनात रहती है पीआरवी
जिस जगह यह घटना हुई, वहां 24 घंटे पीआरवी तैनात रहती है। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां शाम को भीड़भाड़ भी ज्यादा होती है। इसके बावजूद सरेशाम पर्स छिनैती की वारदात पुलिस की सक्रियता के दावों पर भी सवाल खड़े करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed