फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Santosh Gangwar

संतोष् गंगवार से जवाब तलब

Thu, 19 Sep 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Santosh Gangwar
Santosh Gangwar
प्रयागराज। बरेली के सांसद संतोष गंगवार के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनसे जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी। लोक सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे राकेश अग्रवाल ने गंगवार के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका पर न्यायमूर्ति एनए मुनीस सुनवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में बरेली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार विजयी हुए थे। चुनाव याचिका दाखिल कर आरोप लगाया गया कि चुनाव में अनियमितता की गई है। कहा गया कि निर्वाचन अधिकारी ने कई निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए थेे। गंगवार को पूर्व में अदालत ने नोटिस जारी किया था। बुधवार को उनके अधिवक्ता उपस्थित थे। कोर्ट ने जवाब लगाने का समय देते हुए अगली सुनवाई की तिथि छह नवंबर नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed