Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanitation workers enraged by threats of debris dumping, prevented farmers union from entering municipal

Prayagraj : मलबा फेंकने की धमकी से भड़के सफाईकर्मी, किसान यूनियन को नगर निगम में प्रवेश से रोका

Thu, 16 Apr 2026 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2026 06:30 PM IST
सार

नगर निगम मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से प्रदर्शन करने और मलबा फेंकने की चेतावनी से सफाई कर्मी भड़क गए।

विज्ञापन
Sanitation workers enraged by threats of debris dumping, prevented farmers union from entering municipal
सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से प्रदर्शन करने और मलबा फेंकने की चेतावनी से सफाई कर्मी भड़क गए। जिसके बाद हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारियों की फौज सरोजनी नायडू स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में जमा हो गई। जिसके बाद किसान यूनियन के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद किसान यूनियन का कोई सदस्या प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मुख्यालय परिसर से लेकर पत्थर गिरजा के पास स्थित धरना स्थल और सिविल लाइंस थाने तक कूड़ा उठाने वाहन खड़े कर दिए। सफाई कर्मचारी हाथ में झाडू, तसला और बेल्चा लेकर नारेबाजी करने लगे। ऐसे में करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सफाई कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय परिसर में डटे रहे।वहीं मुख्यालय परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़े जाने से दोपहर 12 बजे के आसपास नगर निगम परिसर में आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।

विज्ञापन


आधे घंटे के बाद गेट को खोल दिया गया। उधर नगर निगम परिसर में पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी। नगर निगम मुख्यालय परिसर व आसपास पांच घंटे से अधिक समय तक सफाई कर्मचारी डटे रहे। बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण व सीवर लाइन कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए भारतीय किसान यूनियन युवा टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की ओर से खुले मंच से बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आशंका लगाई गई थी कि किसान यूनियन से जुड़े लोग विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से मुख्यालय में पहुंच सकते हैं। जिसके बाद प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कूड़ा व मलबा फेंके जाने का अनुमान था। जिसके बाद माहौल खराब होने की आशंका तेज हो गई। लेकिन बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी के चलते प्रदर्शन करने मुख्यालय कोई नहीं आया। उधर अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला ने ट्रांसपोर्ट नगर में किए जा रहे धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन का ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

20 अप्रैल को सफाई कर्मियों के लिए लगेगा चिकित्सा शिविर

वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के विरोध में उतरे सफाई कर्मियों की समस्या नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने सुनी। उन्होंने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन शासन स्तर से जल्द बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को सफाई कर्मचारियों ने लिए बैंक की तरफ से बीमा व चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जहां सफाई कर्मियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन व चश्मा वितरण निशुल्क रहेगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों को बेहतर जूते व मानसून से पहले रैन कोट उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि जलकल के नियमित कर्मचारी औरंगजेब के परिजनों को करीब 40 लाख रुपये की बीमा राशि मिली है। वहीं नगर आयुक्त ने सभी आठ जोन में जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए शवदाह गृह बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed