फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Samman Nidhi 'Respect being given to the farmer of Prayagraj in the name of Bachau of Kanpur

सम्मान निधि : कानपुर के बचऊ के नाम पर प्रयागराज के किसान को दिया जा रहा ‘सम्मान’

Sun, 04 Sep 2022 07:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 07:08 AM IST
सार

सोरांव में भोलानाथ नामक व्यक्ति को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। जबकि, खाते में दर्ज मोबाइल नंबर कानपुर के बचऊ का है। बचऊ का कहना है कि किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी के लिए उनके पास पूर्व में भी फोन आया था।

विज्ञापन
Samman Nidhi 'Respect being given to the farmer of Prayagraj in the name of Bachau of Kanpur
किसान सम्मान निधि। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोरांव में भोलानाथ नामक व्यक्ति को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। जबकि, खाते में दर्ज मोबाइल नंबर कानपुर के बचऊ का है। बचऊ का कहना है कि किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी के लिए उनके पास पूर्व में भी फोन आया था। जबकि, उनका प्रयागराज से कोई नाता नहीं है। इसी सोरांव में ही आनंद मोहन को किसान सम्मान निधि मिल रहा है। योजना से संबंधित खाते में दर्ज मोबाइल को मिलाया गया तो वह नंबर वैलिड नहीं मिला।

विज्ञापन


 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गड़बड़ी का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। भूलेख सत्यापन के दौरान नई-नई शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अनुसार सिर्फ भोला एवं आनंद ही नहीं हैं, सैकड़ों लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर पर बात करने पर पता चला कि ये नंबर दूसरे दूसरे राज्यों एवं जिले के लोगों के हैं। इतना ही नहीं, कई के तो मोबाइल नंबर ही वैलिड नहीं हैं।

विज्ञापन



गड़बड़ी की शिकायत यहीं पर खत्म नहीं हो जाती। कई मोबाइल नंबर तो 50 से भी अधिक लाभार्थियों के खाते में दर्ज हैं। इससे सम्मान निधि की लाभार्थियों की सूची को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों की अब तहसील के दूसरे गांव में शुरू हुई तलाश
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हजारों लाभार्थी खाते दर्ज में गांव में नहीं मिल रहे। शासन की ओर से ऐसे लोगों की तहसील के दूसरे गांव में तलाश करने का निर्देश दिए गए हैं। फिर भी लाभार्थी न मिले तो जिले की दूसरी तहसीलों में तलाश की जाए। इसे लेकर लेखपालों ने आपत्ति जताई थी लेकिन शासन की ओर से दबाव पड़ने के बाद ऐसेे लाभार्थियों की तहसील के दूसरे गांवों में तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed