फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salesman shot fleeing robbers arrested

सेल्समैन को गोली मारकर भाग रहे लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा(जारी)। कौंधिायारा के जारी बाजार के पहलू का पूरा इलाके में सेल्समैन को लूट का विरोध करने पर गोली मारकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को करछना एसओ ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। बुधवार शाम को करछना इलाके  में साधु की कुटी के पास से लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़ा गया। पूछताछ  के बाद बदमाशों को कौंधियारा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


चौक के रेडीमेड कपड़ों के थोक कारोबारी पप्पू होजरी के यहां बलुआघाट का नन्हे सेल्समैन है। वह कपड़ों की सप्लाई के साथ दुकानों से वसूली करने भी जाता है। सुबह नन्हें यमुनापार इलाके में दुकानदारों से वसूली करने बाईक से गया था। वह शंकरगढ़, नारी-बारी, जारी से वसूली कर लौट रहा था। जारी बाजार के  आगे पहलू का पूरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश बैग छीनने लगे। नन्हें ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। गोली नन्हे के बांए हाथ में लगी।
विज्ञापन


 वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो बदमाश बैग लेकर भाग निकले। बैग में 82 सौ रुपये थे। नन्हें तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी तो कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल नन्हें को अस्पताल ले गई। पीएचसी से एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहीं कंट्रोल रूम की सूचना आसपास के थानों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसओ करछना विजय कुमार यादव कंट्रोल रूम की सूचना साधु की कुटी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखे। जिन्हें एसओ विजय कुमार ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। काली पल्सर सवार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में मेजा के समहन का मनोज श्रीवास्तव, औद्योगिक क्षेत्र के कुड़िया गांव का आकाश श्रीवास्तव और औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा गांव का अंकित उर्फ सागर तिवारी है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद कौंधियारा पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ करछना विजय कुमार यादव ने बताया कि मनोज श्रीवास्तव पहले भी करछना थाने में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed