फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Safari driver who ran over the bike riders on the Chaufatka bridge turned out to be a minor

Prayagraj : चौफटका पुल पर बाइक सवारों को रौंदने वाला सफारी चालक निकला नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 01 Nov 2025 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 06:01 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका ओवरब्रिज पर 29 अक्तूबर को चार बाइक सवारों को रौंदने वाला सफारी चालक नाबालिग निकला। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर उसे संरक्षण में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय यही नाबालिग ही गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Safari driver who ran over the bike riders on the Chaufatka bridge turned out to be a minor
बाइक सवारों को रौंदने वाली सफारी कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

चौफटका ओवरब्रिज पर 29 अक्तूबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय सफारी कार एक नाबालिग लड़का चला रहा था, जिसे शनिवार को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफारी कार (काला रंग) को भी बरामद कर लिया गया है। थाना कैंट पुलिस की जांच में सामने आया कि हादसे वाले दिन धूमनगंज के जयंतीपुर निवासी रोहित कुशवाहा अपनी बाइक से चकिया जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने एक साथ चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से रोहित कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने मृतक के पिता रवि प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि पकड़ा गया बाल अपचारी करेली क्षेत्र में मोहम्मद शाद के घर के बाहर खड़ी सफारी कार को बिना बताए लेकर चला गया था। उसने पूछताछ में बताया कि चौफटका पुल पर पहुंचने पर वह घबरा गया और स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे सामने से आ रहे तीन बाइक सवारों और एक स्कूटी को टक्कर लग गई। हादसे के बाद वह डर के कारण कार लेकर भाग गया और उसे मरियाडीह-बम्हरौली के जंगलों में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कार मुंडेरा निवासी चंद्रशेखर पाल और पूरारामुफ्ती के मोहम्मद शाद ने संयुक्त रूप से दिल्ली से खरीदी थी। अब वाहन स्वामियों से पूछताछ की जा रही है कि नाबालिग तक कार कैसे पहुंची। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि हादसे के समय सफारी कार नाबालिग चला रहा था, जिसने करेली से बिना बताए वाहन लिया था। वाहन बरामद कर लिया गया है और नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुआ था हादसा

कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका पुल पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार सफारी कार ने चार बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौफटका से करबला की ओर आ रही काले रंग की सफारी कार के चालक ने पुल के अंतिम छोर पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उसने सामने से आ रहे चार बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चारों बाइक समेत दूर जा गिरे। दो बाइक के पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखर गए, वहीं कार की नंबर प्लेट भी टूटकर मौके पर गिर गई थी।

एक युवक की हो गई थी मौत

हादसे में मृतक की पहचान धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा (32) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में संजय अग्रहरि (50) निवासी हिम्मतगंज, विद्या भूषण (36) निवासी करछना, मंजू (40) पत्नी सुनील निवासी करबला शामिल रहे। मंजू के सिर पर चोटें आईं और विद्या भूषण मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि संजय अग्रहरि का दाहिना पैर टूट गया और सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed