फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh : जूना अखाड़े के नगर प्रवेश के साथ महाकुंभ का शंखनाद, सुसज्जित रथ-बग्घी पर सवार होकर निकले साधु -संत

Sun, 03 Nov 2024 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के साधु-संतों ने जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि के नेतृत्व में नगर प्रवेश किया। सभी साधु संत सुसज्जित बग्घी, घोड़े और रथों पर सवार होकर निकले। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Sadhus and monks of Juna Akhara entered the city in royal style, cheers kept echoing
नगर प्रवेश में शामिल जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज। - फोटो : अमर उजाला।







प्रबिसि नगर कीजे सब काजा/ हृदय राखि कौसलपुर राजा...। संत तुलसी दास की रचित राम चरित मानस की इस चौपाई के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत यदि अपने हृदय में प्रभु श्रीराम और माता सीता को रख कर करते हैं, तो वह अवश्य लोकमंगलकारी हो जाता है। संन्यासियों के सबसे बड़े पंच दशनाम जूना अखाड़े के संतों ने रविवार को मानस की इसी चौपाई के सूक्त वाक्य के साथ महाकुंभ-2025 के लिए नौ किमी लंबी शोभायात्रा निकालकर नगर प्रवेश किया।

सुसज्जित रथों, बग्घियों और घोड़ों पर सवार को संन्यासी बाजे गाजे के साथ निकले तो वह झलक पाने के लिए सड़कों की पटरियों से लेकर छतों-बारजों तक बच्चों-महिलाओं, युवाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान यमुना तट परमौज गिरि मंदिर में मां यमुना और धर्मराज का सविधि पूजन तक महाकुंभ का औपचारिक शंखनाद कर दिया गया।

Sadhus and monks of Juna Akhara entered the city in royal style, cheers kept echoing
महाकुंभ के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संतों ने किया नगर प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।

रमता पंच, श्रीपंच की अगुवाई में जूना अखाड़े के देवता को लेकर संतों का कारवां दोपहर एक बजे के बाद रामापुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से निकला। मेला प्रशासन के अफसरों की स्वागत के बाद अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि के नेतृत्व में रथों, बग्घियों और घोड़ों के कारवां के साथ महामंडलेश्वरों, पीठाधीश्वरों, महंतों की सवारियां निकलने लगीं। हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। इसी के साथ जूना अखाड़े के संतों ने महाकुंभ -2025के भव्य व दिव्य आगाज

Sadhus and monks of Juna Akhara entered the city in royal style, cheers kept echoing
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने शाही अंदाज में निकाली नगर प्रवेश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

का एलान कर दिया। अंदावा चौराहे से लेकर झूंसी होते हुए शास्त्री सेतु तक सड़क की दोनों पटरियों पर श्रद्धालु नगर प्रवेश शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा करते रहे। कुंभ महापर्व के दौरान कोई विघ्न ना आए और विश्वस्तरीय मेला ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए सभी देवी-देवताओं की पूजा भी की गई। इस यात्रा में 10 रथों पर चांदी के सिंहासनों पर जगदगुरु, महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत विराजमान थे। नगर प्रवेश शोभायात्रा में सबसे आगे देवता बाला स्वरूप दत्त भगवान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhus and monks of Juna Akhara entered the city in royal style, cheers kept echoing
जूना अखाड़े के नगर प्रवेश यात्रा में शामिल संत। - फोटो : अमर उजाला।

तन पर भस्मी गले में माला, हाथ में त्रिशूल और भाला लेकर निकले नागा संन्यासी

तन पर भस्मी लपेटे, गले में तुलसी-रुद्राक्ष और स्फटिक की मालाओं के कंठाहार धारण किए नागाओं के हाथ में त्रिशूल, तलवार और भाला सुशोभित हुए तो वह झलक पाने के लिए राहों में टकटकी लग गई। शाही अंदाज में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर और संन्यसिनियों के रथ मौजगिरि पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों के साथ पूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Sadhus and monks of Juna Akhara entered the city in royal style, cheers kept echoing
जूना अखाड़े के नगर प्रवेश यात्रा में शामिल किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और संत। - फोटो : अमर उजाला।

इसी के साथ महाकुंभ के विघ्न निवारण के लिए शनिदेव, मां यमुना और धर्मराज का सविधि पूजन कर महीने भर के लिए जूना अखाड़े के देवता को प्रतिष्ठापित किया गया। अब माह भर बाद यहीं से छावनी प्रवेश के साथ ही संगम की रेती पर जूना अखाड़े की धर्मध्वजा निशान के रूप में स्थापित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed