{"_id":"651a30a2cfe4d2121900a3e7","slug":"saddam-used-boys-from-his-family-for-atiq-and-ashraf-gangs-2023-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काफी बड़ा है सद्दाम का कुनबा: अतीक-अशरफ गैंग के लिए लड़कों का करता था इस्तेमाल, रिहाइश के राज होंगे बेपर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफी बड़ा है सद्दाम का कुनबा: अतीक-अशरफ गैंग के लिए लड़कों का करता था इस्तेमाल, रिहाइश के राज होंगे बेपर्दा
Mon, 02 Oct 2023 11:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:22 AM IST
सार
खुशबू एन्क्लेव में सद्दाम की रिहाइश के राज बेपर्दा होंगे। अपने मुकदमे में सद्दाम को आरोपी बताकर बारादरी पुलिस आज रिमांड मांगेगी। सद्दाम कुनबे के लड़कों को अशरफ और अतीक के लिए इस्तेमाल करता था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के अतीक के बेटे असद और अली के इशारे पर रंगदारी वसूलते थे।
विज्ञापन
खुशबू एन्क्लेव में दफ्न हैं सद्दाम के राज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के पुरामुफ्ती निवासी सद्दाम उर्फ अब्दुल समद का कुनबा काफी बड़ा है। सद्दाम कुनबे के लड़कों का इस्तेमाल अतीक और अशरफ गैंग के लिए करता था। ये लोग बरेली के खुशबू एन्क्लेव आकर सद्दाम के पास रुकते भी थे। बारादरी पुलिस अब तक की पड़ताल के तथ्यों को कोर्ट में पेश कर सोमवार को सद्दाम को अपने मुकदमे का आरोपी बताकर रिमांड मांगेगी।
इसके बाद उसकी रिहाइश से जुड़े और राज बेपर्दा हो सकते हैं। सद्दाम अपने गुर्गों को महंगी कारों में घुमाता और उनकी दावतें करता था। वह अतीक और उसके बेटों को अपने गांव में बुलाकर कुनबे के लड़कों के साथ मीटिंग कराता था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के अतीक के बेटे असद और अली के इशारे पर रंगदारी वसूलते थे।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी
विज्ञापन
ये लड़के सद्दाम के साथ बरेली में खुशबू एन्क्लेव वाले कमरे पर भी रुकते थे। अशरफ और अतीक की हत्या के बाद सद्दाम के इशारे पर ही गैंग चल रहा था। अतीक-अशरफ की मौत के बाद सद्दाम ने अपने भांजे अल्तमश को नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली से मिलने भेजा था।
अली के कहने पर अल्तमश ने प्रयागराज करेली के एक किसान की जमीन पर कब्जा कर उससे 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए थे। अफजल नाम के किसान ने अतीक के बेटे अली और अल्तमश समेत पांच के खिलाफ अगस्त में करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सद्दाम के भांजे अल्तमश को जेल भेज दिया था।

अल्तमश सद्दाम की बहन शबाना का बेटा है। यह वही शबाना है जिसने जैनब, सद्दाम और अल्तमश को बेकसूर बताया था। जब झांसी में एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया था तब असद के फूफा के साथ अल्तमश ही उसका शव लेने झांसी गया था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के आज भी अतीक, अशरफ, असद को अपना हीरो मानते हैं।
सद्दाम को साथ लेकर साक्ष्य तलाशेगी बारादरी पुलिस
अभी सद्दाम बिथरी थाने के मुकदमे में सेंट्रल जेल टू में बंद है। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह के मुताबिक अब बारादरी पुलिस कोर्ट में अपने मुकदमे की पत्रावली पेश कर उसका रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जाएगा।

पूर्व मंत्री बन रहे अनजान
दिल्ली में सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद उसकी प्रेमिका की भी चर्चा हो रही है। इस बीच दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे प्रेमिका के पिता ने सद्दाम को जानने से ही पूर्व में ही इन्कार कर दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया है कि वह सद्दाम को नहीं जानते हैं।

एक बार उनकी बेटी ने बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। इसके बाद बेटी दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने चली गई। वहां जाकर भी बेटी ने कुछ लड़कों की ओर से परेशान किए जाने की बात कही थी। पूर्व मंत्री के मुताबिक बेटी ने परेशान करने वाले लड़कों का नाम नहीं बताया था।