फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rumours of diesel and petrol shortages led to crowds at pumps

Prayagraj News: डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से पंपों पर उमड़ा रेला

Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rumours of diesel and petrol shortages led to crowds at pumps
प्रयागराज, गंगापार व यमुनापार में डीजल व पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के कारण दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह पंपों पर लोगों का रेला उमड़ा। झूंसी समेत आसपास के इलाकों में पंपों पर लोग पहुंचने लगे। दस बजते-बजते आलम यह हुआ कि लोगों की भीड़ बेकाबू हो गए। बाद में पुलिसिया सुरक्षा में देर रात तक लोगों को पेट्रोल और डीजल दिया गया।
विज्ञापन

कई पंपों पर तो लोग बड़े-बड़े गैलन और बोतलों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। लोग कई घंटे लाइन में लगकर पेट्रोल व डीजल के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उधर, आपूर्ति विभाग के अफसर लगातार यह कहते रहे कि डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा चमनगंज, कनिहार, रहिमापुर और मलावा आदि क्षेत्रों में पंपों पर कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed