फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus on catching the wanted

Prayagraj News: वांछित को पकड़ने पर हंगामा, मेयोहाल चौराहे पर तीन घंटे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on catching the wanted
हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे युवक को पकड़ने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाते हुए मेयोहाल चौराहे पर प्रदर्शन किया। इससे प्रयागराज-लखनऊ हाईवे समेत चारों ओर जाम लग गया। अफसरों के समझाने पर तीन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

प्रधानपुत्र राहुल पांडेय होलागढ़ कस्बा का रहने वाला है। वह हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। घटना 27 जून को हुई थी, जिसमें कस्बे के ही रहने वाले धीरज पांडेय को गोली मार दी गई थी। मामले में राहुल की तलाश चल रही थी। सोमवार शाम चार बजे के करीब उसकी लोकेशन मिलने पर एसओजी टीम ने मेयोहाल पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और चली गई।
विज्ञापन

उधर, एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि एसओजी के जवानों ने उनसे अभद्रता की। गालीगलौज और धक्कामुक्की कर भाग निकले। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुट गए और मेयोहाल चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कर्नलगंज व सिविल लाइंस थाने की फोर्स पहुंची, लेकिन अधिवक्ता नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद शिवकुटी व जार्जटाउन थाने की फोर्स लेकर एसीपी राजेश कुमार यादव भी पहुंच गए। बातचीत चलती रही, लेकिन अधिवक्ता प्रदर्शन खत्म करने को राजी नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल चलती रही। इसके बाद शाम सात बजे के करीब अधिवक्ता माने और जाम खुलवाया जा सका। एसीपी शिवकुटी ने बताया कि अधिवक्तओं को समझाया गया तो वे शांत हो गए। इसके बाद जाम खत्म कराकर यातायात सुचारु करा दिया गया।


मेयोहाल चौराहा तीन घंटे तक जाम रहने का नतीजा यह हुआ कि आसपास के सभी रास्तों पर वाहनाें की लंबी कतार लग गई। स्टैनली रोड पर मेयोहाल से सिविल लाइंस व दूसरी ओर ट्रैफिक चौराहे तक जाम लग गया। यही हाल मेयोहाल से धोबीघाट और जहाज चौराहा व मनमोहन पार्क चौराहा जाने वाले रास्ते का रहा। शाम सात बजे के करीब जाम तो खत्म हो गया, लेकिन इसका यातायात पर असर काफी देर तक दिखाई दिया। रात नौ बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed