फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus in RRB loco pilot exam, exam will be held again at a center in Jhunsi

Prayagraj : आरआरबी लोको पायलट परीक्षा में हंगामा, झूंसी के एक केंद्र पर फिर होगी परीक्षा

Wed, 16 Jul 2025 08:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2024 परीक्षा में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। एएलपी भर्ती को लेकर साइको टेस्ट देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर बंद होने और सर्वर की समस्या को लेकर हो हल्ला किया।

विज्ञापन
Ruckus in RRB loco pilot exam, exam will be held again at a center in Jhunsi
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2024 परीक्षा में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। एएलपी भर्ती को लेकर साइको टेस्ट देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर बंद होने और सर्वर की समस्या को लेकर हो हल्ला किया। अभ्यर्थियों के हंगामे की वजह से झूंसी स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय में आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा आरआरबी प्रशासन ने रद्द करने के साथ इसे दोबारा कराने का नोटिस जारी कर दिया। सर्वर की समस्या को लेकर फाफामऊ के श्रीगणेश कॉलेज और झलवा में ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीट्यूट पर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बताते चलें कि आरआरबी ने देश भर में एएलपी के 18,799 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें 847 पद आरआरबी इलाहाबाद के हैं। इस परीक्षा को लेकर सीबीटी वन (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट-वन) नवंबर 2024 और सीबीटू यानी मेंस परीक्षा दो व छह मई 2024 को हुई थी। सीबीटी वन में पद के सापेक्ष 15 गुना और सीबीटी टू में पद के सापेक्ष आठ गुना अभ्यर्थी पास किए गए थे। उत्तीर्ण अभ्यर्थी साइको टेस्ट के लिए बुलाए गए। मंगलवार को आरआरबी इलाहाबाद के अधीन 6500 अभ्यर्थी साइको सीबीटी के लिए बुलाए गए।

विज्ञापन

इसी दौरान परीक्षा केंद्रों पर सर्वर की समस्या की शिकायत आने लगी। झूंसी के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय में पहली पाली की परीक्षा के दौरान सर्वर की समस्या से अभ्यर्थी खूब परेशान हुए। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो आरआरबी प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बाद में वहां द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द कर इसे दोबारा कराए जाने की सूचना जारी कर दी गई। इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए। आरआरबी प्रयागराज की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना देर शाम उपलब्ध करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झलवा के केंद्र पर भी गड़बड़ी, एनसीआर मुख्यालय पहुंचे अभ्यर्थी

इसी तरह झलवा स्थित ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीट्यूट में भी तकनीकी खामी से अभ्यर्थी परेशान हुए। शशांक कुमार पटेल, अजय प्रताप यादव, शिवम पटेल, श्याम कुमार पाल आदि अभ्यर्थियों ने कहा कि साइको में सबसे पहले मेमोरी टेस्ट होता है। मेमोरी स्क्रीन के दो मिनट के अंतराल के बाद स्क्रीन फ्रीज हो गई लेकिन टेस्ट स्क्रीन नहीं खुली। इसके बाद कक्ष निरीक्षक को बुलाया तो सिस्टम लॉक कर कंप्यूटर रीस्टार्ट किया गया। 10 मिनट बाद जब कंप्यूटर पर टेस्ट स्क्रीन खुली तो मेमोरी स्क्रीन आई ही नहीं। अभ्यर्थियों को सीधे उत्तर देने को कहा गया। इससे हंगामा बढ़ गया। इसके बाद तमाम अभ्यर्थी सूबेदारगंज स्थित एनसीआर मुख्यालय और आरआरबी कार्यालय भी गए। वहां प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया।

 

कुछ केंद्रों पर कंप्यूटर लॉक होने की बात सामने आई है। इसे लेकर परीक्षा लॉग की जांच के बाद प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए केंद्रों पर दोबारा परीक्षा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। झूंसी के एक केंद्र की परीक्षा बाद में होगी। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed