फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Route diversion will be done on arrival of Chief Justice and Chief Minister

Prayagraj : मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री के आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन, सुरक्षा के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी

Fri, 30 May 2025 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 01:11 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन के उद्घाटन को लेकर यातायात पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार को रूट डायवर्जन किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री के शहर आगमन के चलते शहर में जगह-जगह सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
Route diversion will be done on arrival of Chief Justice and Chief Minister
इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और एडवोकेट्स चैंबर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन के उद्घाटन को लेकर यातायात पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार को रूट डायवर्जन किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री के शहर आगमन के चलते शहर में जगह-जगह सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस प्रभारी अमित कुमार ने लोगों से अपील कि है की इन दो दिनों में इन मार्गों पर जाने से बचें। साथ ही थॉर्नहिल रोड का भी प्रयोग कम से कम करें।

विज्ञापन


आज यहां-यहां रहेगा डायवर्जन
 

  • एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस व लीजेंड होटल तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के आगमन के दौरान रूट पर पड़ने वाले विभिन्न चौराहों को आंशिक समय के लिए बंद कर दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • सब्जी मंडी गवर्नमेंट प्रेस से ड्रमंड रोड पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले अगंतुकों को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साईं मंदिर चौराहे से ड्रमंड रोड पर कार्यक्रम के दौरान अगंतुकों को छोड़कर अन्य सभी के लिए रूट प्रतिबंधित रहेगा।
  • कार्यक्रम में शामिल होने वाले अगंतुकों के वाहन ड्रमंड रोड पर पार्क कराए जाएंगे।

कल यहां रहेगा रूट डायवर्जन

  • पुलिस लाइन से हाईकोर्ट तक भारत के मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने के समय कुछ देर के लिए रूट प्रतिबंधित रहेगा।
  • अशोका रोड तिराहे व इंदिरा मूर्ति चौराहे पर न्यायाधीश को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए कार्यक्रम अवधि तक रूट प्रतिबंधित रहेगा।
  • आमजन के लिए इंडियन बैंक चौराहे से एल्गिन रोड पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


यहां से मिलेगा प्रवेश

  • कार्यक्रम में आमंत्रित अधिवक्ताओं को गिरजाघर, वाल्मीकि चौराहे व पानी की टंकी की तरफ से पीडी टंडन मार्ग होते हुए नवनिर्मित पार्किंग में प्रवेश दिया जाएगा।
  • इंडियन बैंक के सामने व हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
  • हनुमान मंदिर चौराहे से एल्गिन रोड की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग भवन का उद्घाटन कल, तैयारियां पूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग भवन का उद्घाटन शनिवार को होना है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्य उद्घाटन समारोह 12वें तल पर सुबह 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर गवई, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे।इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी, न्यायाधीश पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बी़.वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल होंगे।

पांच मंजिल में वाहनों की होगी पार्किंग

अधिवक्ता चैंबर व मल्टीलेवल पार्किंग भवन में पांच मंजिल तक वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसमें लगभग 2300 चार पहिया व 1500 सौ दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई।

अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए हैं 23 सौ चैंबर

अधिवक्ताओं के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं। कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है। साथ ही 26 स्वचलित सीढ़ी लगाई गई है। 24 लिफ्ट भी लगाए गए हैं। वहीं भूतल पर बैंक और एटीएम की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed