फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   robbery of six lakhs the law student had made an informer

Prayagraj : छह लाख की लूट में विधि छात्र ने की थी मुखबिरी, पुलिस को मिले और कई अहम सुराग

Sun, 28 Aug 2022 10:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 10:31 AM IST
सार

फिलहाल अब तक कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। यह भी पता चला है कि वह शहर में किराये के कमरे में रहता है। गौरतलब है कि अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि लूट की वारदात प्रतापगढ़ के एक गिरोह ने अंजाम दी थी।

विज्ञापन
robbery of six lakhs the law student had made an informer
Prayagraj News : फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा में सरिया व्यापारियों से 6.05 लाख की लूट में मुखबिरी एलएलबी के छात्र ने की थी। उसने ही अपने साथियों को फोन से दुकान में भारी मात्रा में नकदी होने की बात बताई थी। उसे लूट में शामिल दो अन्य संग हिरासत में लिया गया है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पिछले दिनों तीनों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक एलएलबी का छात्र है। इसी ने मुखबिरी की थी। दुकान की एक-एक पल की एक्टिविटी की जानकारी अपने साथियों को दी थी। 

विज्ञापन



फिलहाल अब तक कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। यह भी पता चला है कि वह शहर में किराये के कमरे में रहता है। गौरतलब है कि अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि लूट की वारदात प्रतापगढ़ के एक गिरोह ने अंजाम दी थी। इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। पकड़े गए बदमाशों में से एक मुंबई से जबकि दूसरा लखनऊ से पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

कार से ही भाग निकला था मुंबई
पूछताछ में मुंबई से भागे लुटेरे ने बताया है कि बाइक बरामद होने के बाद वह डर गया था। जिसके बाद वह कार से ही मुंबई चला गया था। इस दौरान पेट्रोल व अन्य खर्चों के लिए उसने लूट में मिली अपने हिस्से की रकम का ही इस्तेमाल किया। उधर, उसके दूसरे साथी ने बताया कि वह बस से लखनऊ चला गया था। तीसरा भी भागने की तैयारी में था लेकिन वह इससे पहले ही दबोच लिया गया।


क्या थी घटना
17 अगस्त को कटरा में शिवराम दास गुलाटी मार्ग पर मनमोहन पार्क चौराहे के पास स्थित आरपी गुप्ता की दुकान से छह लाख और उनके भाई ललितमोहन गुप्ता की दुकान से पांच हजार रुपये लूट लिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed