फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Robbery in Danapur Pune Express, miscreants attacked the general bogie, escaped by pulling the chain.

Prayagraj : दानापुर पुणे एक्सप्रेस में लूटपाट, जनरल बोगी पर बदमाशों ने बोला धावा, चेन पुलिंग कर हुए फरार

Mon, 12 Feb 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

चलती ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आने के बाद रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया है। भुक्तभोगी यात्रियों ने बताया कि घटना सोमवार को भोर में करीब पांच बजे हुई। इरादतगंज से जसरा के बीच लूटपाट हुई। बदमाश अपने पास सांप लिए हुए थे और लोगों को डराकर पैसे छीन रहे थे। बदमाश शंकरगढ़ के पास चेन पुलिंग कर भाग निकले। 

विज्ञापन
Robbery in Danapur Pune Express, miscreants attacked the general bogie, escaped by pulling the chain.
दानापुर-पुणे एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छिंवकी लिंक जंक्शन के पास सोमवार सुबह दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में लूटपाट की सूचना पर सनसनी फैल गई। जनरल बोगी में सवार युवक ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की कि दो युवकों ने असलहा दिखाकर उससे रुपये छीन लिए। आरपीएफ का कहना है कि सतना स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर शिकायतकर्ता नहीं मिला। अन्य यात्रियों ने घटना से इंकार किया।

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस सोमवार सुबह लगभग पांच बजे के करीब लिंक जंक्शन से होकर गुजरी। छह बजे के करीब रेलवे हेल्पलाइन 139 में मोहम्मद साहिद पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी गाजीपुर ने शिकायत की। बताया कि वह जनरल कोच में यात्रा कर रहा है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ लोग सांप दिखाने के बहाने ट्रेन में चढ़े और असलहा दिखाकर यात्रियों से लूटपाट की। उससे भी रुपये छीने। बाद में शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और भाग निकले। रेलवे कंट्रोल से सूचना दी गई तो जीआरपी व आरपीएफ दोनों सक्रिय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

शंकरगढ़ स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण ट्रेन को सतना में रुकवाया गया। इंस्पेक्टर जीआरपी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल कराई गई। लेकिन ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई।

उधर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि आरपीएफ की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, सतना में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं की। वहां फोन से सूचना देने वाला नहीं मिला।


उनके मुताबिक, आरपीएफ ने यह भी बताया कि सुबह शिकायतकर्ता मो. शाहिद से मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर घटना के बाबत पूछताछ करने पर उसने बताया कि छिवकी से गाड़ी चलने के बाद दो व्यक्ति हाथ मे सांप लिए हुए कोच में भीख मांग रहे थे। शंकरगढ़ से पहले आउट एरिया मे गाड़ी से उतर कर चले गए।

 

स्लीपर कोच से हुई थी चेन पुलिंग

आरपीएफ का यह भी कहना है कि उक्त गाड़ी के ट्रेन मैनेजर से सम्पर्क करने पर बताया कि गाड़ी लोहगरा बेवरा के मध्य समय 05.57 से समय 06.08 बजे तक चेन पुलिंग पर रुकी थी। यह कोच नं एस-वन से हुई थी जो स्वतः ठीक हो गई। इसके बाद ट्रेन शंकरगढ़ से सकुशल 06.15 बजे पास हुई। गाड़ी प्रयागराज छिवकी से शंकरगढ़ के मध्य उक्त चेन पुलिंग के अतिरिक्त कहीं नहीं रुकी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed